सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के मुखिया अरविंद केजरीवाल  के साथ ऐसा होना ही था : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
भ्रष्टाचार के मुखिया अरविंद केजरीवाल  के साथ ऐसा होना ही था : दीपक गाबा

भ्रष्टाचार के मुखिया अरविंद केजरीवाल  के साथ ऐसा होना ही था : दीपक गाबा

Advertisement

भ्रष्टाचार के मुखिया अरविंद केजरीवाल  के साथ ऐसा होना ही था : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, जो भ्रष्टाचार करेगा, जो योजनाओं के नाम पर घोटाले करेगा कानून उसे सजा जरूर देगा, जी हां ऐसा कहना है शाहदरा जिले  भाजपा के महामंत्री दीपक गाबा का। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर  दीपक गाबा से  बातचीत की जिसमें दीपक गाबा ने कहा की भ्रष्टाचार के मुखिया के साथ तो ऐसा होना ही था, आबकारी नीति में अभी तक अरविंद केजरीवाल के जो मंत्री अंदर थे वो तो महज प्यादे थे उनके
मुखिया तो अभी तक ईडी की आंखों में धूल झोंक रहे थे लेकिन झूठ ज्यादा देर तक छुप नहीं सकता।

Advertisement

दीपक गाबा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ आबकारी नीति के नाम पर जो सबसे बड़ा घोटाला किया है उसका परिणाम तो अरविंद केजरीवाल को भुगतना ही था। दीपक गाबा ने आगे कहा की यह सत्य सभी के सामने आ गया है की खुद को आम बताते बताते अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा ख़ास हो गए थे, सत्ता का लालच अरविंद केजरीवाल के मन में आ गया था जिस वजह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को नीति के नाम पर ठग के करोड़ों रुपयों का घोटाला कर दिया। दीपक गाबा ने आगे कहा की जनता के सामने सब कुछ है की किस तरह से एक ही राजनीतिक पार्टी के इतने मंत्री जेल में जा रहे हैं और उन्हें देश के सर्वोच्च न्यायालय से भी ज़मानत नहीं मिल रही जो यह साफ दर्शाता है की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किस हद तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दीपक गाबा ने आगे कहा की जो यह बात कह रहे है की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है मैं उन्हें यही कहूंगा की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है जो यह साबित करता है की एक लोकतांत्रिक देश में जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा उसे कानून सजा जरूर देगा फिर चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर किसी राज्य का मुख्यमंत्री।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *