सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की जनता की सेवा करना ही लक्ष्य है भाजपा का : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

दिल्ली की जनता की सेवा करना ही लक्ष्य है भाजपा का : मुकेश बंसल

Advertisement

दिल्ली की जनता की सेवा करना ही लक्ष्य है भाजपा का : मुकेश बंसल

* जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी भाजपा सरकार

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से हर वादा पूरा होगा, हर जरूरत पूरी होगी, सभी समस्याओं को हल किया जाएगा, दिल्ली की हर तरफ से प्रगति होगी जी हां ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का। मुकेश बंसल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने से दिल्ली वालों की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं वह सभी वादे पूरे किए जाएंगे, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली की जनता को जो भी परेशानियां हुई है उन सभी परेशानियों को हल किया जाएगा और पूरी दिल्ली की प्रगति होगी।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विकास के कार्यों को करना भी शुरू कर दिया है, यमुना जी की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है, यमुना जी की आरती का कार्यक्रम शुरू हो गया है, बहुत जल्द महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने का वादा भी पूरा किया जाएगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि अभी मात्र कुछ दिन ही हुए हैं दिल्ली में भाजपा की सरकार को बने हुए, अभी विधानसभा का पहला सत्र होना है। मुकेश बंसल ने कहा कि विपक्ष ने खुद तो इतने सालों में दिल्ली की जनता के लिए कुछ किया नहीं और अब जब दिल्ली की जनता ने उनको दिल्ली की कुर्सी से हटा दिया है तो भारतीय जनता पार्टी की छवि को खराब करने के लिए विपक्ष भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

मुकेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य बिल्कुल साफ है, भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, दिल्ली की जनता की सेवा करना, दिल्ली की जनता के लिए जनहित योजनाओं को लागू करना। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी को उसके लक्ष्य से भटकना चाहता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की चाल में नहीं आएगी। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि वह दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए जल्द से जल्द विकास कार्य करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *