सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बिना भ्रष्टाचार के विकास की गंगा बहेगी दिल्ली में भाजपा शासन के दौरान : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
श्री दत्त शर्मा

बिना भ्रष्टाचार के विकास की गंगा बहेगी दिल्ली में भाजपा शासन के दौरान : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

बिना भ्रष्टाचार के विकास की गंगा बहेगी दिल्ली में भाजपा शासन के दौरान : श्री दत्त शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत से दिल्ली की जनता के विकास का आगाज,हो चुका है | यह कहना है पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दत्त शर्मा का। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर दिल्ली और दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया, कई वर्षों से दिल्ली की जनता को अपने झूठे जुमलों में फसाए रखा और विकास के नाम पर दिल्ली और दिल्ली की जनता को विनाश की ओर धकेला लेकिन अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में रहते हुए पूरे देश में जनहित के कार्यकिए हैं उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी जनहित के कार्य करेगी, एक से बढ़कर एक जनहित योजनाओं को लागू करेगी और इस बात को सुनिश्चित करेगी कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली की जनता का संपूर्ण विकास हो।

Advertisement

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता के विकास की पूरी रूपरेखा को तैयार कर लिया है और इस रूपरेखा के तहत भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में कार्य करेगी। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की जो भरोसा दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर दिखाया है और जिस उम्मीद से दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की सत्ता पर बिठाया है, भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि हम उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे और दिल्ली की जनता की सभी उम्मीदों को पूरा करेंगे। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की अन्य राज्यों की तरह ही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी जमीनी स्तर पर कार्य करेगी और इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि भारतीय जनता पार्टी की सभी योजनाओं का, सभी जनहित कार्यों का सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिले। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि अगले 5 वर्षों में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही राजनीतिक पार्टियों को दिखाएगी कि बिना झूठ बोले और बिना भ्रष्टाचार किए किस तरह से मन में जनहित का भाव रखते हुए जनता के लिए विकास कार्य किए जाते है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *