सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

शर्मनाक है ये दौरा, जाकिर नाइक ने कैसे कर दी पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती? पाक एक्सपर्ट ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास

3 मिनट पढ़ें
शर्मनाक है ये दौरा, जाकिर नाइक ने कैसे कर दी पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती? पाक एक्सपर्ट ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास

शर्मनाक है ये दौरा, जाकिर नाइक ने कैसे कर दी पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती? पाक एक्सपर्ट ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास

भगौड़े इस्लामिक स्पीकर जाकिर नाइक (Zakir Naik) को एक तरफ पाकिस्तान ने पलकों पर बिठाया हुआ है और दूसरी तरफ उसने उसी मुल्क की लड़कियों को अवॉर्ड देने तक से इनकार कर दिया. पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार की जमकर क्लास लगाई है और पूछा है कि ये किस तरह के आइडियल प्रधानमंत्री (Pakistan PM) शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) देश को देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जाकिर नाइक के इस रवैये को पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती करार दिया है.

कमर चीमा ने कहा, ‘जाकिर नाइक की विजिट से पाकिस्तान का नुकसान हुआ है. लड़कियों को क्या मैसेज गया कि जिस शख्स को उन्हें अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया, वो हमें देखना भी नहीं चाहते. मेरे ख्याल से सरकार ने उनके लिए बेवजह बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर दिए हैं.’

जाकिर नाइक को पाकिस्तान में एक अवॉर्ड में फंक्शन में छात्रों को अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने लड़कियों को अवॉर्ड देने से मना कर दिया और लड़कों को अवॉर्ड बांटे. कमर चीमा ने कहा कि इसका मतलब तो ये हुआ कि वो ये पैगाम दे रहा है कि उसे लड़कियों को तवज्जों नहीं देनी.

कमर चीमा ने बतायाा कि जाकिर नाइक ने कहा कि मैं इन 15-14 साल की लड़कियों को अवॉर्ड नहीं दूंगा. उनके जाने के बाद आयोजनकर्ता बड़े शर्मिंदा हुए. फिर आयोजनकर्ताओं ने कहा कि ठीक है आप लड़कों को अवॉर्ड दे दें, लड़कियों को न दें. कमर चीमा ने कहा कि जाकिर नाइक ने जो लड़कियों को अवॉर्ड देने से इनकार किया है, इसका मतलब ये है कि वो कह रहे हैं कि लड़कियों को मेरे सामने न लाएं.

कमर चीमा ने सरकार से सवाल किया है कि क्या  इसमें पाकिस्तान की इनसल्ट करवाने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, हमारे वजीर-ए-आजम जिस शख्स को मिल रहा है, उसका वेलकम कर रहे हैं, स्टेट प्रोटोकॉल, देश की गाड़ियां, देश की मशीनरी इस्तेमाल हो रही है. वो शख्स कह रहा है, मुझे लड़कियों को अवॉर्ड नहीं देने हैं और सरकार ऐसे लोगों को प्रोमोट कर रही है. शहबाज शरीफ ऐसे लोगों को प्रोमोट कर रहे हैं.’

कमर चीमा ने आगे कहा कि वो 13-14 साल की जो बच्चियां हैं, उनके दिमाग में जाकिर नाइक की क्या इमेज गई होगी. उन्होंने कहा कि ये हार्ड कोर राइट विंग रिलीजियस कॉन्सटीट्यूएंसी के जो लोग होते हैं, इनका लक्ष्य होता है कि ये समाज में इस बात पर तकसीम रखते हैं.  उन्होंने कहा कि शर्मनाक बात ये है कि क्यों जाकिर नाइक इंवाइट किया गया और क्यों प्रधानमंत्री उनसे मिल रहे हैं. कमर चीमा ने सरकार से यह भी पूछा कि जो राइट विंग इस्लामिस्ट होते हैं, इनका समझ नहीं आता कि ये पाकिस्तान के डेवलपमेंट में क्या योगदान देंगे. न तो ये सऊदी अरब या ईरान से आए हैं और न ही ये किसी पवित्र जगह से आए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *