सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में पहले से ज्यादा भव्य होगा इस बार का ‘इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’, जानें- क्या होगी खासियत?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में पहले से ज्यादा भव्य होगा इस बार का ‘इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’, जानें- क्या होगी खासियत?

इस बार स्टॉल, फूड कोर्ट, राज्यों के पवेलियन के साथ इस बार हॉल की संख्या भी बढ़ी होगी, जिसके कारण लोगों को इस पूरे ट्रेड फेयर का आनंद लेने के लिए ज्यादा चलना पड़ेगा.

दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ (International Trade Fair) में बुकिंग के लिए 10 अक्टूबर के आसपास से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी, जहां अलग-अलग स्टॉल के लिए बुकिंग की जा सकेगी. यह बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसे आईटीपीओ की आधिकारिक साइट से की जा सकेगी. हर साल नवंबर महीने में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर का बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ आम लोगों को भी इंतजार रहता है. यहां लोग दुनिया भर के अलग-अलग उत्पादों की खरीदारी के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्वाद का भी आंनद ले पाते हैं.

बात करें इस ट्रेंड फेयर की तो इसे शुरुआत में प्रगति मैदान के 94300 वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित किया जाता था. हालांकि, पिछले साल इसे 73 हजार वर्गमीटर के दायरे में आयोजित किया गया था. वहीं इस साल इसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार वर्गमीटर कर दिया गया है. साथ ही इस दौरान तीन नए हॉल भी शुरू किए जा रहे हैं, जिससे देश के अलग-अलग राज्यों की कंपनियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ज्यादा से ज्यादा कम्पनियां हिस्सा ले पाएंगी.

Advertisement

तीन नए हॉल को ट्रेड फेयर में किया जाएगा शामिल

आईटीपीओ के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ सालों से प्रगति मैदान में हॉल की संख्या कम होने के कारण खुले क्षेत्र में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा था. लेकिन इस बार मेला अपने विस्तृत रूप में नजर आएगा. इस बार हॉल नंबर 1, 6 और 14 नए हॉल के रूप में शामिल किए जा रहे हैं, जिसका फायदा मेला देखने आने वालों और कंपनियों को मिलेगा.

ट्रेड फेयर में लोगों को चलना पड़ेगा ज्यादा

इस बार पहले की तुलना में विस्तृत और भव्य तौर पर आयोजित होने वाला यह ट्रेड फेयर, घूमने आने वाले लोगों को आनंदित करने के साथ थका देने वाला भी होगा. क्योंकि, इस बार स्टॉल, फूड कोर्ट और राज्यों के पवेलियन के साथ इस बार हॉल की संख्या भी बढ़ी होगी, जिसके कारण लोगों को इस पूरे ट्रेड फेयर का आनंद लेने के लिए ज्यादा चलना पड़ेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *