सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इस बार दबाव में बेहतर खेलेगी टीम इंडिया-रिकी पोटिंग का दावा,बताई वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रिकी पोटिंग का दावा, कहा- इस बार दबाव में बेहतर खेलेगी टीम इंडिया, बताई वजह

रिकी पोंटिंग ने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ी बड़े मौकों पर खेलने के आदी हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस बदलाव के पीछे आईपीएल ने अहम रोल निभाया है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया पर बड़ा बयान दिया है. रिकी पोंटिंग ने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ी बड़े मौकों पर खेलने के आदी हो चुके हैं. इन युवा खिलाड़ियों पर बड़े मैच खेलने का दबाव नहीं होता है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव के पीछे आईपीएल ने अहम रोल निभाया है. भारतीय युवा खिलाड़ी आईपीएल में जितने मैच खेलते हैं, वह किसी वर्ल्ड कप मैच से कम नहीं होता है.

भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल से कैसे मिली मदद?

Advertisement

रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस बार वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी आसानी से दबाव झेल लेंगे, क्योंकि आईपीएल खेलने के बाद खिलाड़ी काफी परिपक्व हो चुके हैं. वहीं, अब तक वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक भारतीय टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं, तीनों मैचों में जीत मिली है. इस तरह भारतीय टीम 6 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है.

अब इन टीमों के खिलाफ खेलेगा भारत…

अब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतेरगी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *