सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

10 नवंबर तक दिल्ली में इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम को लेकर सामने आई ये बात

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में 10 नवंबर तक इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम को लेकर सामने आई ये बात

Delhi Air Pollution All Classes Students Except 10th And 12th To Teach  Online Till November 10 Work From Home Decision Later | Delhi Air  Pollution: दिल्ली में 10 नवंबर तक इन स्कूलों

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को बताया है कि खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर स्कूलों को विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का प्रकोप जारी है. प्रदूषण लेकर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बैठक बुलाई. इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) भी शामिल हुए. बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर स्कूलों को 10 नवंबर तक 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

साथ ही गोपाल राय ने यह भी बताया कि दिल्ली में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश देने पर फैसला बाद में लिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी.

ऑड-ईवन की तैयारी के लिए बुलाई गई बैठक

गोपाल राय ने कहा, “ऑड-ईवन की तैयारी के लिए कल 12 बजे बैठक बुलाई गई है. पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैला हुआ है और बीजेपी केंद्र में बैठकर बस सवाल उठा रही है. दिल्ली में 7000 से ज्यादा बसें हैं जिनमें से 1000 इलेक्ट्रिक बसें हैं. वाहन प्रदूषण सबसे ज्यादा देखा गया है तो इसे कंट्रोल करने के लिए 13 नवंबर से ऑड-ईवन का निर्णय लिया गया है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *