सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

साउथ की 3 करोड़ में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने महज 5 दिनों में ही निकाल लिया पूरा बजट, हर तरफ हो रही है तारीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

3 करोड़ में बनी साउथ की इस कॉमेडी फिल्म ने महज 5 दिनों में ही निकाल लिया पूरा बजट, हर तरफ हो रही है तारीफ

हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘मेम फेमस’ का नाम भी जुड़ गया है. इस कॉमेडी फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म ‘मेम फेमस’ ने सिर्फ 5 दिनों में ही अपने बजट जितनी कमाई कर ली है.

‘मेम फेमस’

बीते कुछ सालों में साउथ की कई फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. कम बजट में बनने वाली बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अब इस कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘मेम फेमस’ का नाम भी जुड़ गया है. इस कॉमेडी फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म ‘मेम फेमस’ ने सिर्फ 5 दिनों में ही अपने बजट जितनी कमाई कर ली है. इस फिल्म का कुल बजट 3 करोड़ रुपये की है.

Advertisement

जबकि फिल्म ‘मेम फेमस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों के अंदर 2.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 74 लाख की कमाई की. दूसरे दिन 73 और तीसरे दिन 72 लाख रुपये की कमाई की है. जबकि चौथे दिन ‘मेम फेमस’ की कुल कमाई 38 लाख और पांचवें दिन इस फिल्म ने 35 लाख रुपये कमाए हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म ‘मेम फेमस’ आने वाले दिनों में और अच्छी कमाई कर सकती है.

आपको बता दें कि दर्शकों ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी फिल्म ‘मेम फेमस’ को पसंद कर रहे हैं. आरआरआर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘लंबे समय के बाद थिएटर में पूरी तरह से एक फिल्म का आनंद लिया. इस लड़के सुमंत से सावधान रहें. एक अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में उनका उज्ज्वल भविष्य है. सभी किरदार को अच्छी तरह से उकेरा गया है और अभिनेताओं ने स्वाभाविक रूप से एक्टिंग की है. विशेष तौर से अंजी मामा ने.’ सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली का यह ट्वीट वायरल हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *