सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ये RSS का काम नहीं…’, अयोध्या में बीजेपी की हार पर पहली बार बोले चंपत राय

2 मिनट पढ़ें
ये RSS का काम नहीं...', अयोध्या में बीजेपी की हार पर पहली बार बोले चंपत राय

ये RSS का काम नहीं...', अयोध्या में बीजेपी की हार पर पहली बार बोले चंपत राय

Advertisement

Raebareli News: रायबरेली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में हुई बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया दी है. चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के 10 दिन के प्रशिक्षण समापन समारोह में शिरकत करने आए थे.  चंपत राय अयोध्या में राम मंदिर बनने के बावजूद भी मिली बीजेपी की हार पर जवाब देने से बचते नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामले हैं इस पर कुछ भी नहीं बोलना है.

वहीं चंपत राय ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनैतिक कार्य नहीं है यह सौ साल चल रहा है. हम हिंदू समाज को मिलकर काम करने का प्रयास कराते हैं, देश की समस्याओं के प्रति जागरूक करते हैं. हमारी जागरूकता को सरकार को सलाह देना नहीं माना जाना चाहिए. वहीं उन्होंने अयोध्या में लोगों की दुकानें व घर तोड़ने के कारण हुई हार पर कहा कि यह मामला है प्रशासन का है. चंपत राय गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे.

Advertisement

बता दें अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है और लोकसभा चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हराया है. फैजाबाद सीट पर हुई लल्‍लू सिंह की हार चर्चा का विषय बन गयी है. क्योंकि बीजेपी सरकार में ही यहां पर राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और 22 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अयोध्या में भव्य भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *