सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी, दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज मिला है। राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने आज ये जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को बताया कि दुनिया में जब मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था तभी भारत ने तैयारी शुरू कर दी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा दूसरे देश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा जिन देशों से वो यात्री आ रहे हैं उन देशों की सरकारों से ये अनुरोध किया गया है कि वो उन विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग करके ही भेजें। राज्यसभा में मंकीपॉक्स के बारे में जानकारी देते हुए मंडाविया ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है। हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मंकीपॉक्‍स के मामलों को लेकर सरकार पूरी सजगता बरत रही है। देश में मंकीपॉक्स के मामलों पर नजर रखने और संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में निर्णय लेने के वास्ते एक कार्यबल का गठन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह कार्यबल देश में संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच केंद्रों के विस्तार को लेकर सरकार का मार्गदर्शन करेगा और बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण संबंधी पहलुओं पर नजर रखेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *