सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर कल होगी चर्चा, सीएम केजरीवाल बोले- विधायकों की खरीद की हुई कोशिश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर कल होगी चर्चा, सीएम केजरीवाल बोले- विधायकों की खरीद की हुई कोशिश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया.

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (16 फरवरी) को विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया. अब इस पर शनिवार को चर्चा होगी.

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों में देख रहे हैं कि ये लोग पार्टियां तोड़ रहे हैं, झूठे-झूठे केस में फंसाकर सरकार गिरा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”इनका मकसद दिल्ली के अंदर शराब घोटाले की आड़ में गिरफ्तार करना है. इन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रखा है. इनका मकसद सरकार गिराना है.”

सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई. उन्होंने साथ ही कहा कि आबकारी नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मेरे पास AAP के दो विधायक आए और दोनों ने यही बात कही कि तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे. हमने 21 विधायकों को मनवा लिया है. 25 करोड रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.”

झूठे केस में फंसा रहे- केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ”हमें पता चला कि विधायकों से इन्होंने संपर्क किया है. यह कई ऑपरेशन लोटस कर चुके हैं. हमारी जानकारी के हिसाब से सभी 21 विधायकों ने उन्हें मना कर दिया.”

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में यह पूरी जिंदगी में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, लेकिन हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा. यह देखने के लिए और जनता को दिखाने के लिए कि यह सदन मंत्री परिषद में विश्वास रखता है. हमने विश्वासमत का प्रस्ताव रखा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *