सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

श्रीलंका क्रिकेट में फाइनल के बाद आया भूचाल, वर्ल्ड कप से पहले बदलना पड़ेगा कप्तान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फाइनल के बाद श्रीलंका क्रिकेट में आया भूचाल, वर्ल्ड कप से पहले बदलना पड़ेगा कप्तान

पिछले दिनों एशिया कप फाइनल मुकाबले में दाशुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब श्रीलंकाई फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है.

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए तकरीबन सारी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नामों का एलान कर दिया है. लेकिन कई ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक अपने खिलाड़ियों के नामों का एलान नहीं किया है. इन टीमों में श्रीलंका का भी नाम शुमार है. दरअसल, अब तक वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का एलान नहीं किया है. बहरहाल, वर्ल्ड कप से पहले इस टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.

वर्ल्ड कप से पहले दाशुन शनाका की होगी विदाई?

Advertisement

पिछले दिनों एशिया कप फाइनल मुकाबले में दाशुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब श्रीलंकाई फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाशुन शनाका की कप्तानी छीन सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप में दाशुन शनाका श्रीलंकाई टीम के कप्तान नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप से पहले बतौर कप्तान दाशुन शनाका को हटाने का मूड बना लिया है.

धनंजय डी सिल्वा को टीम की कमान मिल सकती है...

बहरहाल, क्रिकेट फैंस के जेहन में सवाल उठ रहे हैं कि अगर वर्ल्ड कप से पहले दाशुन शनाका को कप्तानी से हटाया जाता है तो फिर किस खिलाड़ी को श्रीलंकाई टीम का कप्तान बनाया जाएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाशुन शनाका की जगह ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को टीम की कमान मिल सकती है. वर्ल्ड कप में धनंजय डी सिल्वा बतौर कप्तान नजर आएंगे. हालांकि, खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बतौर कप्तान दाशुन शनाका की विदाई तकरीबन तय है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *