सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम की खबर के बाद मचा हड़कंप, आनन फानन में जांच के लिए रोकी गई ट्रेन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हडकंप, चार घंटे तक रुकी रही ट्रेन

पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 में बम होने की सूचना मालगाड़ी के गार्ड को मिली थी. मालगाड़ी 165 एजे के गार्ड को पांच बजकर 28 मिनट पर वॉकी टॉकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन में बम (Bomb) है, जो झिंगुरा स्टेशन पहुंचने पर ब्लास्ट (Blast) करेगा.

पूरी से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन

पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 में बम होने की सूचना मालगाड़ी के गार्ड को मिली थी. मालगाड़ी 165 एजे के गार्ड को पांच बजकर 28 मिनट पर वॉकी टॉकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन में बम है, जो झिंगुरा स्टेशन पहुंचने पर ब्लास्ट करेगा. सूचना, तत्काल गार्ड ने डगमगपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम प्रयागराज से संपर्क करने के बाद मुगलसराय से चली ट्रेन को रेलवे स्टेशन चुनार पर पांच बजकर 50 मिनट पर रुकवा दिया. ट्रेन रुकने के बाद बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने हर बोगी में सघन तलाशी की. इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु जांच टीम को नहीं मिली, जिसके बाद 10 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

Advertisement

अचानक से ट्रेन रुकने से यात्री हुए हलकान

ट्रेन को अचानक से चुनार रेलवे स्टेशन पर रोक दिए जाने से ट्रेन में सवार यात्री परेशान हो गए. गया से ट्रेन में बैठे यात्री मोतासिम समा ने बताया कि साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय से ट्रेन को रोका गया है. हम लोगों को ट्रेन रुकने के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं दी जा रही है, अधिकारी कुछ भी बताने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कई यात्री स्टेशन पर टहलते हुए नजर आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *