सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ जोरदार धमाका, विस्फोटों से दहला अफगानिस्तान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अफगानिस्तान में एक बार फिर विस्फोट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार दोपहर जलालाबाद शहर के मनी एक्सचेंज मार्केट में जोरदार धमाका हुआ। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने इसके बारे में सूचना दी है।इससे पहले, आज ही उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका हो गया था। इस धमाके में कई लोगों की मौत भी हुई है। उत्तरी बल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ, जो हेयरटन ऑयल के कर्मचारियों की थी।

इससे पहले बीते सप्ताह में अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ था। अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी।
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान सत्ता पर काबिज है। इसके बाद से अफगानिस्तान में पूरी तरह से इस्लामी शासन लौट आया है। भले ही सत्ता संभालते ही तालिबान ने महिला अधिकारों और मानवाधिकारों का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें महिला व मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। तालिबान शासन के बाद से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। बीते एक साल में यहां कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर हमलों में मस्जिदों को निशाना बनाया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *