सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीने के पानी के मुद्दे पर  राजनीति नहीं समाधान होना  चाहिए : नीलम चौधरी

2 मिनट पढ़ें
पीने के पानी के मुद्दे पर  राजनीति नहीं समाधान होना  चाहिए : नीलम चौधरी

पीने के पानी के मुद्दे पर  राजनीति नहीं समाधान होना  चाहिए : नीलम चौधरी

Advertisement

पीने के पानी के मुद्दे पर  राजनीति नहीं समाधान होना  चाहिए : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  भीष्ण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत होना दिल्लीवासियों के लिए बड़ी समस्या है। भीष्ण गर्मी में दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां पानी की समस्या न हो। खासतौर से यमुनापार के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे हैं | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी  ने कहा कि यमुना में जलस्तर कम होने पर दिल्लीवासियों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। हरियाणा सरकार को तत्काल यमुना नदी में तजेवाला के पास से पानी को अधिक मात्रा में छोड़ना चाहिए ताकि भीषण गर्मी में पानी की समस्या झेल रहे दिल्लीवासियों को राहत मिले।

Advertisement

नीलम चौधरी ने कहा कि पानी की गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे लोग को राहत पहुॅचाने के लिए केन्द्र सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार को आपस में समन्वय स्थापित करके यमुना में पानी छोड़ने के लिए हरियाणा सरकार को बाध्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिलने वाले पानी को हरियाणा सरकार तुरंत छोड़कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाऐं तथा यह समस्या जनता की जरुरत से जुड़ा हुआ मुद्दा है इस पर किसी भी पार्टी को अपने फायदे के लिए राजनीति नही करनी चाहिए। नीलम चौधरी  ने कहा कि संबंधित एजेंसियों को इस अभूतपूर्व गर्मी से सबक लेना चाहिए तथा जल भंडारण क्षमता को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में दैनिक जलापूर्ति 1,290 (एमजीडी) मिलियन गैलन की आवश्यकता के मुकाबले घटकर 969 की प्रतिदिन (एमजीडी) रह गई है। सरकार को भी एमजीडी बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए तथा गर्मी व सूखे के दिनों में उपयोग के लिए वर्षा जल संचयन के लिए प्रभावी कदम भी उठाने चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *