सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पानी जैसे मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : सुभाष चन्द्र लाला

2 मिनट पढ़ें
पानी जैसे मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : सुभाष चन्द्र लाला

पानी जैसे मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : सुभाष चन्द्र लाला

Advertisement

पानी जैसे मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या पर राजनीति करने के बजाय सभी राजनीतिक पार्टियों को मिलकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए, जी हां ऐसा कहना है विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र लाला का।  दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या पर बात करते हुए सुभाष लाला ने कहा की देखिए पानी सभी की जरूरत है और मेरा ऐसा मानना है की पानी जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सुभाष लाला ने आगे कहा की यह वक्त ऐसा नहीं है की सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

Advertisement

सुभाष लाला ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास कर रही है की वह किसी भी तरह से दिल्ली की जनता को पानी की किल्लत की जिस समस्या का सामना करना पड़ रहा है उस समस्या को जल्द से जल्द दूर कर सके। सुभाष लाला ने आगे कहा की पानी की किल्लत की समस्या दिल्ली में अमूमन होती नहीं है लेकिन इस वर्ष दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी पड़ रही है जिस वजह से दिल्ली में पानी की मांग थोड़ी अधिक हो गई है और इसी वजह से दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या सामने आई है। सुभाष लाला ने आगे कहा की मैं भाजपा और हरियाणा सरकार से यह निवेदन करता हूं की वह भी इस समस्या पर कोई राजनीति न करे और हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार के पानी को न रोके। सुभाष लाला ने आगे कहा की कुछ मुद्दे ऐसे होते है जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या का मुद्दा उनमें से ही एक है इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास करे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *