सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच, अब स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कर दी ये मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच, अब स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कर दी ये मांग

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जानकारी मिली कि दिल्ली सरकार के अस्पताल में कुछ दवाई नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी की पाई गई. लेकिन, ये नहीं लिखा है कि ये नकली है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता की दवाइयों की आपूर्ति के मामले में सीबीआई जांच का स्वागत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दवाइयों के ऑडिट का निर्देश दिया, स्वास्थ्य सचिव ने निर्देशों का पालन नहीं किया और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.

सौरभ भारद्वाज ने कुछ दिनों पहले मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली कि दिल्ली सरकार के अस्पताल में कुछ दवाई नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी की पाई गई है. रिपोर्ट में कहीं नहीं लिखा है कि ये नकली है, लेकिन बीजेपी वाले कहने लगे कि ये नकली है. पैंटोप्राजोल की रिपोर्ट बताती है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. इसकी रिपोर्ट में सारे स्टैंडर्ड ठीक पाए गए. ये नकली नहीं है, न फेक थी. सिर्फ कुछ मापदंडों पर ठीक नहीं उतरी.

सभी राज्यों में एक ही दवाई जाती है- भारद्वाज

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि एक कंपनी दिल्ली के लिए अलग और दूसरे राज्यों के लिए अलग दवाई बनाती है. सभी राज्यों में एक ही दवाई जाती है. ये एक प्रक्रिया है जो हर साल होती है. कुछ सैंपल उठाते हैं. उसमें जो भी नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी के पाए जाते हैं, उसको रोक दिया जाता है. उसके बदले नया बैच मंगवा लिया जाता है.

फरिश्ते योजना पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

भारद्वाज ने कहा कि ये बिल्कुल वैसा ही है जैसे 2019 में दिल्ली का पानी जहरीला था, लेकिन उसके बाद भी वो नेता आज भी दिल्ली में रह रहे हैं. अब वो दवाई के लिए कह रहे हैं कि नकली है. वहीं फरिश्ते योजना पर कोर्ट की ओर से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर हम सुप्रीम कोर्ट गए, कोर्ट को किसी को भी गुमराह नही करना चाहिए. वित्त विभाग तब से कह रहा है कि हम पेमेंट कर देगे. लेकिन, कुछ फाइल को ही प्रोसेस किया गया है. अगली सुनवाई पर हम इसकी जानकारी कोर्ट को देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *