सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली में गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में सावन के पहले दिन गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. आसमान में बादल छाए रहेंगे. सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 75 प्रतिशत दर्ज की गई. इससे पहले सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. वहीं आज न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा है.

क्या है अनुमान

Advertisement

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज दिन में हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उमस भरा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 75 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *