सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं…तो क्या 15 लाख की कमाई में सिर्फ 3 लाख पर देना होगा टैक्स, एक्सपर्ट से समझें

3 मिनट पढ़ें
टैक्स

12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं...तो क्या 15 लाख की कमाई में सिर्फ 3 लाख पर देना होगा टैक्स, एक्सपर्ट से समझें

Advertisement

New Tax Slab: इनकम टैक्स को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा की है. अब अगर आप 12 लाख रुपये सालाना कमाते हैं तो आपको कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं है. हालांकि, इस घोषणा के बाद अब, लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या जिन लोगों की सैलरी 15 लाख रुपये होगी, वह सिर्फ 3 लाख पर ही टैक्स देंगे या पूरे 15 लाख पर. चलिए, आपको इस खबर में इससे जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं.

नए टैक्स स्लैब में क्या है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान बताया कि नए टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख रुपये सालाना कमाने वाले व्यक्ति को एक भी रुपये टैक्स देने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा, सैलरिड टैक्स पेयर को स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ 12 से 16 लाख रुपये के सालाना इनकम पर 15 फीसदी, 16 से 20 लाख रुपये के सालाना इनकम पर 20 फीसदी. 20 से 24 लाख के सालाना आय पर 25 फीसदी और 24 लाख रुपये से ज्यादा के इनकम पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा.

15 लाख रुपये वाले को क्या सिर्फ 3 लाख पर टैक्स देना होगा?

Advertisement

अगर आपकी सालाना आय 15 लाख रुपये है और आपके भी मन में ये सवाल है तो आपको बता दें, आपको सिर्फ 3 लाख पर नहीं बल्कि पूरे 15 लाख पर 15 फीसदी टैक्स चुकाना होगा. दरअसल, नए टैक्स स्लैब के अनुसार, अगर आपकी सालाना आय 12.75 लाख रुपये से एक भी रुपया ज्यादा हुई तो आपको 15 फीसदी टैक्स चुकाना होगा.

किसे कितना होगा फायदा

आपको बता दें, 15 लाख सालाना कमाने वालों को पहले 1.30 लाख रुपया टैक्स देना होता था, लेकिन, नये स्लैब के बाद उन्हें सिर्फ 97,500 रुपया चुकाना होगा. यानी अब उन्हें 32,500 रुपये का सीधे-सीधे फायदा होने वाला है. वहीं, 17 लाख कमाने वालों को अभी तक एक लाख 84 हजार टैक्स देना होता था, लेकिन, नये स्लैब के बाद अब उन्हें 1.30 लाख टैक्स देना होगा, यानि उन्हें सीधे-सीधे 54,600 रुपये का फायदा होगा. जबकि, 22 लाख रुपये सालाना कमाने वालों को नए स्लैब के बाद 2,40,500 रुपये का टैक्स देना होगा. यानी सीधे-सीधे 1,00,100 रुपये का फायदा होगा. जबकि, 25 लाख रुपये सालाना कमानो वालों को अभी तक 4 लाख 34 हजार 200 रुपये टैक्स देना होता था. लेकिन, नए स्लैब के बाद उन्हें सिर्फ 3 लाख 19 हजार 800 रुपये ही टैक्स देना होगा. यानी सीधे-सीधे एक लाख 17 हजार 400 रुपये का फायदा होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *