सौरभ भारद्वाज के अध्यक्ष बनने से पूरी दिल्ली में हर्ष की लहर : घनेंद्र भारद्वाज
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जान पर खुशी व्यक्त की है, श्री भारद्वाज ने कहा कि सौरभ भारद्वाज की नियुक्ति से पूरी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने पार्टी संघटन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कामों की सभी दिल्लीवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की |
घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सौरभ भारद्वाज के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं मै बहुत खुशी है और सभी कार्यकर्ताओं को इस बात को लेकर पूरा विश्वास है कि सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली में फिर से मजबूत होगी और दिल्ली की भाजपा सरकार की विफलताओं का दिल्ली की जनता के बीच पर्दाफाश करेंगे |



