Home मैं भी रिपोर्टर दिल्ली में बसों की भारी कमी ,करनी पडती है लंबी इन्तजार :...

दिल्ली में बसों की भारी कमी ,करनी पडती है लंबी इन्तजार : नीलम चौधरी

0
31
नीलम चौधरी
दिल्ली में बसों की भारी कमी ,करनी पडती है लंबी इन्तजार : नीलम चौधरी

दिल्ली में बसों की भारी कमी ,करनी पडती है लंबी इन्तजार : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि डीटीसी में बसों की कोई कमी नहीं है और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर तरीके से चल रही है। लेकिन यह केवल उनका बयान है जबकि जमीनी हकीकत यही है कि राजधानी दिल्ली बसों की भारी किल्लत झेल रही है जिसके चलते लोगो को बस स्टैंड पर लम्बे समय तक बसों का इन्जार करना पड़ता है | यह कहना है समस्त आर.डब्लू.ए. रोहताश नगर की संस्थापक अध्यक्ष बाबरपुर जिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नीलम चौधरी का |

नीलम चौधरी कहती हैं बसों की भारी कमी का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को झेलना पड़ता है | खास तौर से सुबह और शाम महिलाओं को बसें पकड़ने के लिए अच्छी खासी इन्तजार करनी पडती है | नीलम चौधरी कहती है दिल्ली सरकार के मंत्री खुद स्वीकर कर रहे हैं दिल्ली परिवहन विभाग के पास फिलहाल करीब चार हजार बसें है, जबकि दिल्ली को 11 हजार बसों की जरूरत है। अब आप ही बताये चार हजार बसें 11 हजार की जरूरत को कैसे पूरा कर सकती है |

नीलम चौधरी कहती हैं आंकड़ो के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में कुल 508 रूट्स पर बसें चल रही हैं। इनमें 426 सिटी रूट्स, 12 एनसीआर रूट्स और 70 देवी बस रूट्स शामिल हैं। इन रूट्स पर कुल 4,000 से अधिक बसें चलाई जा रही हैं। जबकि जरूरत 11 हजार बसों की है |नीलम चौधरी कहती हैं ट्रिपल इंजन की सरकार स्वास्थ्य हो या परिवहन ,मानसून से निपटने की हो या प्रदूषण से निपटने की हर मामले फेल साबित हो रही है दूसरे शब्दों में यह सरकार कोरी बयानबाजी करती है जबकि धरातल पर उतर कोई काम नहीं करती और नाकाम होने पर ठीकरा पुरानी सरकारों पर फोडती है | नीलम चौधरी कहती हैं जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही थी उसी तरह ट्रिपल इंजन सरकार नाकाम साबित हो रही है | नीलम चौधरी कहती हैं भाजपा सरकार के आने के बाद लोगो को उम्मीद थी सिस्टम में कुछ बदलाव होगा लेकिन यह सरकार भी पिछली सरकार की तरह हवाबाजी करती दिखती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here