बढ़ते जा रहे हैं डेंगू और मलेरिया के मामले : अरुण तोमर
गहरी नींद में सोई है ट्रिपल इंजन सरकार
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में डेंगू तथा मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं जबकि ट्रिपल इंजन की सरकार हर मामले की तरह इसे भी गम्भीरता से नहीं ले रही है | यह कहना आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं राजधानी दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक डेंगू के कुल 1136 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है |
अरुण तोमर कहते हैं इस समय मौसम में बदलाव के साथ मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे डेंगू व मलेरिया के साथ वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। अस्पताल तथा डिस्पेंसरियों बुखार के मरीज बड़ी संख्आया में पहुंच रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं आंकड़ो की बाजीगिरी में भले ही डेंगू के मामलो में कमी बताई जा रही है लेकिन पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी तेजी से ये मामले बढ़ रहे है |
अगस्त में डेंगू के 208, सितंबर में 260 और अक्टूबर में डेंगू के 377 मामले आए। एक नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में डेंगू के 67 मामले दर्ज हुए। जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 989 हो चुकी है। दोनों मौतें भी इसी सप्ताह के रेकॉर्ड में दर्ज हुई है। इसी तरह से मलेरिया के मामलों की संख्या 623 तक पहुंच चुकी है। अक्टूबर में अभी तक के सबसे ज्यादा 252 मामले आए।
एक सप्ताह में ही मलेरिया के 33 मामले दर्ज हुए। अरुण तोमर कहते हैं यदि आंकड़ो की बात की जाए तो चिकनगुनिया के अब तक 133 मामले दर्ज हो चुके हैं। इस सप्ताह चिकनगुनिया के 13 मामले दर्ज हुए। अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली में मलेरिया के मामलों ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इन बीमारियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। न्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब हर रविवार सुबह 10 बजे 10 मिनट का जागरूकता अभियान चलता था। इसका मकसद डेंगू के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इससे लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मौसम के बारे में पता चलता था।
लोग सतर्क रहते थे। उस समय लोग अपने घरों में पानी की जांच करते थे ताकि बीमारियां फैलने से रोकी जा सकें। अरुण तोमर कहते हैं आम आदमी पार्टी कई माह से कह रही है कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट जारी हो। अगर ये बीमारियां महामारी बन रही हैं, तो रोजाना रिपोर्ट आनी चाहिए। लेकिन निगम इन बीमारियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों को रोकने के लिए जनता को जागरूक करना जरूरी है।



