सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पिछले दस साल में अपराध दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

पिछले दस साल में अपराध दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी : नीलम चौधरी

Advertisement

पिछले दस साल में अपराध दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी : नीलम चौधरी

* हर महिला बढ़ते अपराधों से आशंकित है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; राजधानी दिल्ली में अपराध दर लगातार बढती जा रही है | अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे फरार हो जाते है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं पिछले 11 वर्षों में भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार की दिल्ली के प्रति बेरुखी और चरमराई कानून व्यवस्था के कारण अपराधों से दिल्ली दहली हुई है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड की दहलीज पर महिलाओं की सुरक्षा का वादा करके सत्ता हासिल करने वाले अरविन्द केजरीवाल पूरे 11 वर्षों से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के प्रति असंवेदनशील और गैर जिम्मेदार रहे है।

Advertisement

नीलम चौधरी ने कहा कि मोदी और केजरीवाल की नाक के नीचे हर घंटे 4 महिलाओं के साथ अपराध घटित हो रहे है मतलब एक दिन में 40 महिलाओं के साथ अपराध हो रहे है और सरकार नें चुप्पी साधी हुई और केजरीवाल कहते हैं पुलिस हमारे पास नही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के आधीन दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे दिल्ली पर अपराध हो रहे है। अमित शाह की दिल्ली पुलिस का काम किसान के हक की लड़ाई में उनकी राह में कीले और कांटे गड़वाना, आगनबाड़ी की महिलाओं द्वारा वेतन मांगने पर लाठी चार्ज करना, युवाओं द्वारा सरकार से नौकरी मांगने के घरों से बाहर आने पर वाटर कैनन चलाना ही काम रह गया है। सरकारों और पुलिस का जनता की रक्षा और सुरक्षा करने से कोई मतलब नही है।

नीलम चौधरी नें कहा कि आज दिल्ली में हर महिला बढ़ते अपराधों से आशंकित है, चिंतित है और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी दोनो मुद्दा विहीन राजनीति करके लोगों का ध्यान भटका कर वोट बटौरना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को अपराध की राजधानी बनाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो बराबर की जिम्मेदार है, क्योंकि वास्तविकता में दिल्ली की ध्वस्त कानून व्यवस्था को सुधारने और बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने के लिए पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी किसी ने भी पहल तक नही की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *