आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है : दीपक गाबा
* पहले भी आतंकियों को सबक सिखा चुकी है सरकार
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक गाबा नें कड़ी निंदा की है। दीपक गाबा नें कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष पर्यटकों की जान गई है। यह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या है। जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, वे जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। दीपक गाबा नें कहा कि यह नया भारत है, जिसमें जघन्य कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाता है। इसके पहले भी सरकार ने आतंकियों को सबक सिखाया था। इस जघन्य कृत्य में शामिल आतंकियों को भी कड़ा सबक सिखाने के लिए सरकार नें कमर कस ली है । उन्होंने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश का दौरा छोटा कर वापस देश लौट आए। यह सरकार की गंभीरता को दिखाता है। जम्मू-कश्मीर की हालत बदल गई है, जो इन आतंकियों के आकाओं को अच्छा नहीं लग रहा था। अब कश्मीर के युवा भी इस देश की ‘जन्नत’ को ‘जन्नत’ बनाए रखना चाहते हैं।
दीपक गाबा नें कहा आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में पीएम मोदी ने हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने अपनी सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर वापस आने का फैसला किया। वे सऊदी दौरे को बीच में छोड़कर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग की है। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



