सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

हीरोइनों का वेडिंग लुक कुछ ऐसा था,लेकिन सिंपल और सुंदर ‘ड्रीम गर्ल’ पर टिक जाएंगी फैन की नजरें

3 मिनट पढ़ें

कुछ ऐसा था हीरोइनों का वेडिंग लुक, लेकिन सिंपल और सुंदर ‘ड्रीम गर्ल’ पर टिक जाएंगी फैन की नजरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस के वेडिंग लुक ट्रेंड सेट करते हैं. इसी के चलते हम आपके लिए लेकर आए हैं सायरा बानो, हेमा मालिनी, जया बच्चन जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक की झलक, जिसे देखकर आप फिर से उनके दीवाने हो जाएंगे.

सबसे सुंदर हीरोइन कौन- सिर्फ फिल्मी पर्दे पर हीरोइन के लुक्स को लेकर ये सवाल हो तो आप जवाब दे सकते हैं. लेकिन अपनी खुद की शादी यानी कि रियल लाइफ वेडिंग में कौन सी हीरोइन सबसे सुंदर लगी इसका जवाब मुश्किल हो सकता है. दुल्हन के लिबास में सजी संवरी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रियल लाइफ में उन्हीं एक्टर्स का हाथ थामा, जिनके साथ वो फिल्मी पर्दे पर काम कर चुकी हैं. वैसे तो सब दुल्हन बन कर एक से बढ़ कर एक लगीं लेकिन कुछ हीरोइन्स ऐसे भी हैं जिनके लुक ने खूब चौंकाया भी.

दीवा बनीं दुल्हन

बॉलीवुड की कई खूबसूरत ऑनस्क्रीन पेयर्स ने रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी एक दूसरे का दामन थामा है. दौर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का रहा हो या फिर फिल्टर वाली इमेजेस का हर दौर में इन जोड़ों का लुक कमाल का रहा है. शम्मी कपूर- गीता बाली, सायरा बानो-दिलीप कुमार, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, राजेश खन्ना- डिंपल कपाड़िया, अमिताभ बच्चन-जया भादुड़ी, ऋषि कपूर-नीतू सिंह, बोनी कपूर-श्रीदेवी से लेकर अजय देवगन- काजोल, अभिषेक-ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान-गौरी, अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना, सैफ अली खान-करीना कपूर, राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी तक. दौर बदला लेकिन इन जोड़ों की खूबसूरती और प्यार में कोई कमी नहीं आई है.

इनके लुक ने चौंकाया

वैसे तो हर एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन सबसे सुंदर लग रही है. हीरोज का लुक भी गजब का है. पर कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आपको चौंका भी सकती हैं. जिस हीरोइन के लिए धर्मेंद्र दीवानगी की हद तक पागल हो गए थे वो हीरोइन यानी कि हेमा मालिनी अपनी शादी पर सबसे सिंपल लुक में दिखाई दीं. इसका ये कतई मतलब नहीं कि वो सिंपल थीं तो सुंदर नहीं लग रही थीं. शादी के दिन भी वो किसी ड्रीम गर्ल से कम नहीं लगीं. उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, नीतू कपूर, सायरा बानो जैसी बहुत सी हीरोइन्स हैं जिनके चेहरे का नूर शादी के दिन कुछ ज्यादा ही दमक रहा था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *