सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रवींद्र जडेजा की वापसी का इंतजार होगा लंबा, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ना तय

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रवींद्र जडेजा की वापसी का इंतजार होगा लंबा, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ना तय

रवींद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं है. जडेजा की वापसी फिलहाल मुमकिन भी नज़र नहीं आ रही.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सीरीज के बाकी बचे हुए सभी 4 मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं. इससे पहले बीसीसीआई ने रवींद्र जडेजा की चोट पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि स्टार ऑलराउंडर दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. बेहतर इलाज करवाने के लिए रवींद्र जडेजा बैंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पहुंच चुके हैं. एनसीए से सामने आई जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा की चोट गंभीर है.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र जडेजा का इस सीरीज में वापसी कर पाना बेहद ही मुश्किल है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जडेजा की चोट गंभीर है और फिलहाल उनके खेलने की संभावना नज़र नहीं आ रही है. रिपोर्ट में कहा गया, ”जडेजा होम टेस्ट में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहते हैं. लेकिन सीरीज के बाकी मैचों में उनका खेलना तय नहीं है. जडेजा की चोट को ठीक होने में वक्त लग सकता है. एनसीए के डॉक्टर्स जडेजा की चोट पर पूरी नज़र बनाए हुए है.”

Advertisement

शानदार फॉर्म में हैं जडेजा

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन रवींद्र जडेजा चोटिल हुए हैं. हालांकि इस टेस्ट मैच में जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया. जडेजा पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जडेजा ने 87 रन की पारी खेली. इसके अलावा टेस्ट की दोनों पारियों में जडेजा ने 5 विकेट भी हासिल किए. बावजूद इसके टीम इंडिया के हिस्से पहले टेस्ट में हार आई.

बीसीसीआई की ओर से दूसरे टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया गया है. वॉशिंगटन सुंदर की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा सौरव कुमार को भी बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया में जगह दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *