सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शौचालयों की दुर्दशा पर फटकार से खुली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : परमानन्द शर्मा

3 मिनट पढ़ें
परमानन्द शर्मा

शौचालयों की दुर्दशा पर फटकार से खुली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : परमानन्द शर्मा

Advertisement

शौचालयों की दुर्दशा पर फटकार से खुली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में शौचालयों की दुर्दशा का मामला कोई नया नहीं है अक्सर इस पर ऊँगली उठती रही है वहीं दूसरी ओर ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार अपनी पीठ थपथपाती रहती है | अभी पिछले माह ही दिल्ली में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया था बावजूद इसके ना तो शहर का सफाई सिस्टम सुधरा और ना ही शहर के शौचालयों का | यह कहना है बाबरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रभारी तथा राम नगर वार्ड से निगम के प्रत्याशी रहे परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते है ट्रिपल इंजन की सरकार हर मामले की तरह सफाई व्यवस्था ठीक करने में भी नाकाम साबित हो रही है |

परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी और सुविधाओं की कमी को लेकर दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए और एनडीएमसी को फटकार लगाई है. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने इसके लिए एक योजना बनाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने पूछा कि यह होना चाहिए, यह होगा, लेकिन कब होगा? कोर्ट ने कहा हम शौचालयों की सफाई का काम अपने हाथ में ले रहें है. कोर्ट ने योजना तैयार करने के लिए सरकार को दो महीने का समय दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एवं नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से एक साझा ऐप विकसित करने को कहा था.

कोर्ट ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि ये तीनों निकाय शिकायत करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक साझा ऐप विकसित करने के लिए कोई समाधान निकालने का गंभीर प्रयास करेंगे. उसने यह बात शहर में स्वच्छ जल और बिजली आपूर्ति के साथ स्वच्छ सार्वजनिक मूत्रालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग वाली जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही थी |

Advertisement

परमानन्द शर्मा कहते है न्यायालय की इस तल्ख टिप्पणी के बाद ट्रिपल इंजन सरकार की नींद खुलनी चाहिए वहीं एमसीडी ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि शौचालयों का तीसरे पक्ष से ऑडिट कराया गया था और उसकी स्थिति संतोषजनक पाई गई. वह सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं शिकायतें लेने के लिए एक ऐप लांच किया है. इस पर कोर्ट ने एमसीडी से समाचार पत्रों या अन्य माध्यम से उसका प्रचार करने को कहा था, जिससे आम लोग इससे वाकिफ हो सकें.

साथ ही एप का प्रचार शौचालयों पर भी लिखकर प्रदर्शित करने को कहा. उसने यह भी कहा यह था कि यदि इस मुद्दे पर एकिल एप विकसित किया जाता है, जिसका उपयोग सभी एजेंसियों जैसे एमसीडी, एनडीएमसी और डीडीए करता है तो लोगों को शिकायत दर्ज करना आसान हो जाएगा | परमानन्द शर्मा कहते है लोगो को उम्मीद थी निगम की सत्ता के साथ-साथ दिल्ली सरकार और केंद्र में सभी जगह भाजपा की सरकार है और सभी में तालमेल के बाद हालत सुधरेगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *