ट्रिपल इंजन सरकार के जलभराव नहीं होने के दावे बरसात में बहते दिखे : अरुण तोमर
इतना जलभराव हुआ की लोग चलाने लगे नाव
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा सिचाईं एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा नें बढ़ चढ़ कर दावे किये थे थे बरसात में इस बार दिल्ली में जलभराव देखने को नहीं मिलेगा | और यदि कहीं जलभराव मिला तो समबन्धित अधिकारीयों की खैर नहीं लेकिन बीते दिन हुई बरसात नें ना केवल दिल्ली सरकार के तमाम दावे धो डाले बल्कि दिल्ली के हर कौने में रिकार्ड जलभराव से लोगो को जूझना पड़ा | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का |
अरुण तोमर कहते हैं सोशल मीडिया पर अनेक क्षेत्रों में बरसाती पानी में लोग नाव चलाते हुए देखे गए | गत वर्ष भाजपा नेता रवि नेगी जिस रोड पर नाव चलाते देखे गए थे और आप पार्टी की सरकार को घेर रहे थे वहां सबसे बुरा हाल था उस क्षेत्र में भी लोग बरसती पानी में नाव चला ट्रिपल इंजन सरकार और स्केथानीय विधायक नेगी के दावों की पोल खोल रहे थे ठीक उसी तरह दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के क्षेत्र में भी कई मार्ग इतने अधिक जलमग्न थे कि वहां भी लोग नाव चलाते हुए दिखे |
अरुण तोमर कहते हैं कई स्कूलों में घुटने-घुटने पानी भरा था बच्चे डेस्क के उपर बैठे थे | सडकों का बुरा हाल था सैकड़ों स्थानों पर लोग अपने वाहनों को पानी में धक्के लगाते दिखे | कई स्थानों पर लोग सडक पार करने के लिए रिक्शा चालकों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को पैसे दे रहे थे | अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा बचा हो जहां लोग जाम से नहीं जूझे हों और जलभराव नहीं हुआ हो | बारिश के बाद दोपहर तक पानी जमा रहा, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण मेट्रो का उपयोग बढ़ गया और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मध्य दिल्ली के सदर बाजार, दिल्ली गेट, और अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति गंभीर रही। दक्षिणी दिल्ली में भी निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। यमुनापार का भी यही हाल रहा अनेक क्षेत्र बरसती पानी में डूबे दिखे |
संगम विहार, देवली, और सैनिक फार्म जैसे इलाकों में घुटने तक पानी भर गया, जिससे वाहन रुक गए। महरौली में कालका दास मार्ग पर सड़क टूटने से स्थिति और खराब हो गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास की सड़कों पर पानी भर गया, हालांकि विमान सेवाएं सामान्य रहीं। दक्षिणी दिल्ली, आईटीओ और मेहरौली-गुड़गांव रोड जैसे व्यस्त इलाकों में जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली की जनता नें ट्रिपल इंजन सरकार के दावों को बरसती पानी के साथ बहते हुए देखा |



