यमुनापार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है ट्रिपल इंजन की सरकार : रमेश बिसाईया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार वैसे तो पुरी दिल्ली में ही कुछ नहीं कर रही यहाँ तक की विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता से किये वायदे भी पूरे नहीं किये लेकिन दिल्ली की एक तिहाई आबादी से तो सौतेला व्यवहार भी कर रही है | यह कहना है नन्द नगरी से आप आदमी पार्टी के निगम पार्षद रमेश बिसाईया का |रमेश बिसाईया कहते हैं पिछले डेढ़ माह से देश की राजधानी दिल्ली की जनता प्रदूषण की वजह से त्राहि त्राहि कर रही है। दिल्ली का एक्यू आई 375से ऊपर है।
नन्द नगरी निगम पार्षद रमेश कुमार बिसाईया कि घर से बाहर निकलते ही आंखों में जलन व सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगती है सबसे ज्यादा परेशानी सांस व दिल के रोगियों को हो रही है। प्रदूषण की वजह से अस्पतालों में रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है सबसे ज्यादा एक्यू आई में वृद्धि यमुनापार दिल्ली में है। जिसकी वजह से बच्चों व बुजुर्गों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि आने वाले दिनों मे प्रदूषण की श्रेणी ‘बहुत खराब ‘से ‘गंभीर ‘श्रेणी तक पहुंचने की आशंका है।
लिहाजा इस दिशा में दिल्ली सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। रमेश बिसाईया कहते हैं नई दिल्ली में दिल्ली सरकार की तरफ से काफी जगह स्मॉग नियंत्रण मशीनें लगी हुई है। सड़कों पर पानी का छिड़काव व पेड़ों पर भी पानी का छिड़काव किया जाता है। लेकिन दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में कही भी इस तरह की स्मॉग मशीन नहीं है । सड़कों पर धूल मिट्टी के व पेड़ों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।क्या यह प्रदूषण की समस्या से नई दिल्ली के निवासी, अधिकारी ही ग्रस्त है।
दिल्ली सरकार को दोहरा मापदंड ना अपनाकर यमुनापार क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार को जगह जगह स्मॉग नियंत्रण मशीनें, सड़कों पर व पेड़ों पर पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि यमुनापार दिल्ली की जनता इस प्रदूषण की समस्या से निजात पा सके। रमेश कुमार बिसाईया का कहना है कि यमुनापार दिल्ली में दिल्ली नगर निगम वार्डो में लोक निर्माण विभाग के खंभे व सड़क भी है इन जगहों पर स्मॉग नियंत्रण मशीनें लगाई जा सकती है। जिससे यमुनापार क्षेत्र की जनता स्वच्छ हवा में सांस ले सके।



