Home मैं भी रिपोर्टर ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है दूषित जल की सप्लाई :...

ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है दूषित जल की सप्लाई : अरुण तोमर

0
54
अरुण तोमर
ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है दूषित जल की सप्लाई : अरुण तोमर

ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है दूषित जल की सप्लाई : अरुण तोमर

* बीस फीसदी से ज्यादा सैम्पल मिले दूषित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता को साफ़ पानी भी नहीं दे पा रही दूषित जलापूर्ति लोगो की बीमारी की वजह बन रही है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं खुद दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि हुई है। एमसीडी के पब्लिक हेल्थ विभाग ने अलग-अलग इलाकों से 1200 से ज्यादा सैंपल उठाकर जांच की, जिनमें 191 सैंपल फेल पाए गए। जांच में पता चला कि फेल हुए नमूनों में जल बोर्ड का पानी सीवेज के साथ मिला हुआ था। ऐसे पानी को पीने से कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।

अरुण तोमर कहते हैं जो सरकार साफ़ पानी भी नहीं दे सकती उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है | अरुण तोमर कहते हैं वैसे तो पुरी दिल्ली में ही दूषित जलापूर्ति के समाचार हैं लेकिन यमुनापार के तो अनेक क्षेत्रों में लोगो को दूषित जलापूर्ति हो रही है ,पानी इतना गंदा तथा बदबूदार होता है कि नल खोने के बाद कोई नल के पास भी खड़ा नहीं हो सकता ऐसा लगता है मानों सीधे सीवर का पानी ही घरों में पहुंच रहा है | लोग शिकायत करते है बावजूद इसके कोई असर नहीं होता | अब तो नगर निगम के सैम्पलों नें ही सरकार की पोल खोल दी है |

अरुण तोमर कहते हैं मजबूरी में लोगो कोबाज़र से महंगा पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है | दूषित जलापूर्ति की वजह से ग्र्र्ब लोग मजबूरी में उसी गंदे पानी का सेवन कर बीमार पड़ रहे है लेकिन इस ट्रिपल इंजन की सरकार को कोई लेना देना नहीं है लोग परेशानियाँ झेल रहे हैं ,बीमार पड़ रहे हैं और भाजपा नेता झूठे उत्सव बाजारों में मनाते घूम रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं दूषित जल पीने से डायरिया, बार- बार पतले दस्त, डिहाइड्रेशन तेज दस्त और उल्टी के कारण शरीर में पानी और सॉल्ट्स की भारी कमी। समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा स्थिति का खतरा रहता है | दूषित जल वैसे तो सबके लिए ही जानलेवा होता है लेकिन बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here