सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुना का प्रदूषण भी कम करने में नाकाम साबित हो रही है ट्रिपल इंजन की सरकार : कुलदीप भाटी

3 मिनट पढ़ें
कुलदीप भाटी

यमुना का प्रदूषण भी कम करने में नाकाम साबित हो रही है ट्रिपल इंजन की सरकार : कुलदीप भाटी

Advertisement

यमुना का प्रदूषण भी कम करने में नाकाम साबित हो रही है ट्रिपल इंजन की सरकार : कुलदीप भाटी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दीपावली के बाद से जहां दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है लोग घरों के भीतर रहने को विवश है और ट्रिपल इंजन सरकार नें लगभग हाथ खड़े कर दिए है वहीं यमुना का पानी भी जहरीला होता जा रहा है जो जल जीवों और पक्षियों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप भाटी का |

कुलदीप बहती कहते है दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है सारी विफलताओं का घडा पिछली आम आदमी पार्टी की सर फोड़ने में लगी है | कुलदीप भाटी कहते हैं दिल्ली में भाजपा की सरकार को एक साल होने वाला है आखिर अपनी विफलताओं का दोष दूसरों पर कब तक यह सरकार म्ध्ती रहेगी | कुलदीप भाटी कहते हैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं नें दिल्ली विधानसभा चुनावों में वायदा किये था यमुना की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा लेकिन आलम यह है भाजपा के शासनकाल में यमुना उअर अधिक प्रदूषित होती जा रही है |

Advertisement

कुलदीप कहते हैं यमुना में झाग और प्रदूषण की स्थिति के चलते इस समय यहां नजर आने वाले पक्षियों की संख्या काफी कम है। हालात ऐसे हैं कि हर जनवरी में होने वाले एशियन वॉटरबर्ड सेंसस (एडब्ल्यूसी)-2026 में भी पक्षियों के बढ़ने की संभावना कम लग रही है। इसे लेकर पक्षी प्रेमियों और इकोलॉजिस्ट्स में चिंता दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं यमुना में रहने वाले जलजीव भी इस प्रदूष्ण की भेंट चढ़ रहे हैं | कुलदीप कहते हैं दिल्ली में 22 किलोमीटर लंबी यमुना बहती है। किसी समय सर्दियों में मीलों दूर से सफर कर आने वाले विदेशी पक्षी यहां ठहरते थे। इस समय यमुना सबसे प्रदूषित नदी बन चुकी है। कई नालों से नदी में सीवर का पानी जा रहा है। लोग भी बड़ी मात्रा में कूड़ा डाल रहे हैं। भाजपा सरकार भी पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की तरह केवल हवाबाजी करती दिख रही है जबकि जमीनी स्तर पर यमुना की सफाई को ले अभी तक कुछ नहीं किया गया | भाजपा हर समस्या पर विरासत में मिली है कहकर पल्ला झाड़ रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *