सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खत्म नहीं हुआ है कोरोना का आतंक, पिछले दो महीने में इतने लोगों की हो गई मौत- हैरान करने वाले आंकड़े

3 मिनट पढ़ें
कोरोना का आतंक

खत्म नहीं हुआ है कोरोना का आतंक, पिछले दो महीने में इतने लोगों की हो गई मौत- हैरान करने वाले आंकड़े

Advertisement

COVID 19 Threat : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की चिंताएं कम नहीं हुई हैं कि अब एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. अभी भी कोविड-19 का खतरा भारत में बना हुआ है. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, Covid से पिछले साल जून-जुलाई में दो लोगों की जान गई थी.

अब ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले दो महीनों में इस वायरस के 77 नए मामले और 908  लोगों में लक्षण दिखे हैं. दुनियाभर में कोविड के नए माममे 30% तक बढ़े हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 26% तक बढ़ गए हैं. ऐसे में जानने की जरूरत है कि क्या एक बार फिर कोरोना बढ़ रहा है, क्यों ये नई चुनौती बन सकता है.

कोरोना के नए केस कहां-कहां बढ़ रहे

96 देशों में 1,86,000 से अधिक कोविड के नए मामले और 2,800 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के COVID डैशबोर्ड के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में इसके केस बढ़े हैं. हालांकि, राहत की बात है कि अब तक गंभीर मामलों या अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है.

क्या कोरोना का नया रूप आया

WHO की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 28 दिनों में, दुनियाभर में 2370 मौतें और करीब 195,433 एक्टिव कोविड केस सामने आए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि JN.1, सबसे आम तौर पर रिपोर्ट किया जाने वाला वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) 135 देशों में पाया गया है. JN.1 के दो नए वैरिएंट, जिन्हें KP.3.1.1 और LB.1 कहा जाता है,  ज्यादा आम हो रहे हैं. मतलब ये सब-वैरिएंट अलग-अलग जगहों पर तेजी से फैल रहे हैं.

Advertisement

कोविड से अब तक कितनी मौतें

भारत के अलावा दक्षिण कोरिया में भी कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बच्चों के 42 अस्पतालों के आंकड़ों के मुताबिक, 22-26 जुलाई के बीच बच्चों के मामलों की संख्या 387 से बढ़कर 5-9 अगस्त के बीच 1080 हो गई. 27 अमेरिकी राज्यों भी कोरोना के फैलने की आहट है. WHO के अनुसार, 2020 में महामारी शुरू होने के बाद से पूरी दुनिया में 775 मिलियन से ज्यादाकेस हो चुके हैं, जबकि 7 मिलियन से अधिक मौतें हुई हैं.

HMPV में क्या परेशानियां हो रही हैं

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV)के मामले भी भारत में तेजी से फैल रहे हैं. दुनियाभर में इसे लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. ये वायरस श्वसन तंत्र (respiratory system) को प्रभावित करता है. इसके लिए सर्दियों को अनुकूल माना जाता है. इसके कई लक्षण कोविड जैसे ही हैं, जिनमें सांस संबंधी समस्याएं, खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में दिक्कतें शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *