सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार, ‘महायुति में कोई छोटा-बड़ा नहीं’

3 मिनट पढ़ें
एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार, 'महायुति में कोई छोटा-बड़ा नहीं'

Advertisement

Eknath Shinde Reaction on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार का गठन गुरुवार 5 दिसंबर को होने जा रहा है. इसके लिए एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्यपाल राधाकृष्णनन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद महायुति की प्रेस कांफ्रेंस हुई. पहले देवेंद्र फडणवीस, फिर अजित पवार और फिर एकनाथ शिंदे ने प्रेस से बात की.

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी. शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए फडणवीस के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे. हालांकि, शिवसेना प्रमुख खुद नई सरकार में शामिल होंगे कि नहीं, इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है.

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया था कि नई सरकार में शामिल हों, क्योंकि शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र की जनता भी यही चाहती है. इसके जवाब में एकनाथ शिंदे ने केवल यह कहा कि अभी वह देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध पर विचार करेंगे. शपथ ग्रहण में अभी समय है, कल (गुरुवार, 5 दिसंबर) की शाम तक वह विचार कर अपना फैसला सबके सामने रखेंगे.

वहीं, एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, उसका समर्थन करूंगा और मैंने ऐसा ही किया है. हम हंसते-खेलते नई सरकार बना रहे हैं. महायुति के लिए यह ऐतिहासिक जीत है. लाडली बहना, लाडले भाइयों और लाडले किसानों, सभी का धन्यवाद कि महायुति को ऐतिहासिक संख्या में वोट देकर विजयी बनाया और हम पर भरोसा जताया.”

Advertisement

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दल उद्धव ठाकरे की पूर्व सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे की सरकार में जो काम रुके थे, हम वह सभी काम रास्ते पर लाए और सभी स्पीड ब्रेकर तोड़ कर तेजी से काम किया. सरकार राज्य के विकास और आम जनता के विकास के लिए बनी होती है, हमने यही किया. हमने विकास की भावना रख कर लोगों का कल्याण करने का जो प्रण लिया था वह पूरा किया है. सरकार की जिम्मेदारी हमने पूरी तरह से निभाई है. ”

उन्होंने आगे कहा, “जनता के नए मैनडेट ने हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है. देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं, इसके लिए मुझे खुशी है. पिछले ढाई साल में हमने कई योजनाएं लाईं और कल्याणकारी काम किए. हमने केवल फैसले नहीं लिए बल्कि जनता के भले के लिए काम कर के दिखाया और लोगों का विश्वास जीता. यही वजह थी कि महायुति को इतनी भारी मात्रा में वोट मिला.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *