सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सीएम केजरीवाल को समन से हलचल तेज, आप सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुलाया दिल्ली विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र

सीएम अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी की तरफ से समन भेजा गया है. सीबीआई द्वारा भेजे गए समन के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

1 दिन का विशेष सत्र बुलाया

अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र बुलाया है. सीएम केजरीवाल को सीबीआई द्वारा भेजे गए समन के बाद यह विशेष सत्र बुलाया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं. इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डर से कांप रहे हैं.

गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को तलब किया है. इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह रविवार को एजेंसी के समक्ष पेश होंगे.

CBI और ED अधिकारियों पर दर्ज कराएंगे केस- अरविंद केजरीवाल

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा. उन्‍होंने बताया कि कल वह सीबीआई ऑफिस जाएंगे केजरीवाल को सीबीआई जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है.अरविंद केजरीवाल ने इस बीच एक ट्वीट किया कि वह झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे.

केजरीवाल के समर्थन में बिहार के CM नीतीश कुमार

केजरीवाल को सीबीआई द्वारा तलब किये जाने के सवाल पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “आप देख ही रहे हैं ना कि आजकल क्‍या-क्‍या हो रहा है. हालांकि, सभी अपने-अपने राज्‍यों में विकास के लिए अछा काम कर रहे हैं. उनकी(केजरीवाल) की वहां कितनी इज्‍जत है, लोग उनको कितना मानते हैं, ये किसको नहीं पता है. इस बारे में अब हम क्‍या बालें, वो समय पर जवाब दे ही देंगे. लेकिन ये है कि ऐसी ही कार्रवाई अन्‍यों के खिलाफ भी होने की संभावना है. इसलिए एकजुट होकर रहना चाहिए.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *