सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘थंगलान’ से अलग होगी कहानी….जल्द रिलीज होगा ट्रेलर! सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ पर मालविका मोहनन ने दिया अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yudhra की रिलीज डेट अनाउंस, सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन का धांसू  पोस्टर रिलीज - Amrit Vichar

 

‘थंगलान’ से अलग होगी कहानी….जल्द रिलीज होगा ट्रेलर! सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ पर मालविका मोहनन ने दिया अपडेट

मालविका मोहनन और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘युध्रा’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले मालविका ने सिद्धांत के साथ काम करने को लेकर बातचीत की है.

सिद्धांत चतुर्वेदी की आने वाली फिल्म ‘युध्रा’ इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में अभिनेता के साथ साउथ की हसीना मालविका मोहनन नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए लगातार स्टार कास्ट के पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं और आज भी मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं, जो कि काफी धांसू हैं.

इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने ‘युध्रा’ फिल्म के साथ-साथ सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग काम करने को लेकर भी बातचीत की है.

‘थंगलान’ की तुलना में अगल होगी ‘युध्रा’

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान मालविका ने कहा, ‘मैंने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जो फिल्म की है, उसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है और यह अगले महीने रिलीज हो रही है. हम कुछ ही दिनों में इसका ट्रेलर रिलीज कर देंगे. ‘थंगलान’ के मुकाबले ये एक पूरी तरह से अलग दुनिया है और ये मेरे लिए भी काफी दिलचस्प है. ये सभी रोल एक-दूसरे से इतने अलग हैं कि एक एक्टर के लिए इतनी सारी अलग-अलग फिल्मों का हिस्सा बनना अच्छा है.’

कब रिलीज होगी ‘युध्रा’

मालविका ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा मेकर्स मुझे देखेंगे, ताकि वे देख सकें कि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में कैसे फिट बैठती हूं.’ हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है. फिल्म 20 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और इसकी कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है. इस फिल्म के गाने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

मालविका मोहनन की फिल्में

मालविका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘तंगलान’ में नजर आई हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है. इसके अलावा 2013 में दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘पट्टम पोले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘निर्णयम’, ‘द ग्रेट फादर’ और ‘क्रिस्टी’ जैसी मलयालम फिल्मों में काम किया है. मालविका मोहनन ने ईशान खट्टर के साथ माजिद मजीदी की ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में भी काम किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *