सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत-वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20, दांव पर रहेगी इन खिलाड़ियों की साख

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कल भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20, दांव पर रहेगी इन खिलाड़ियों की साख

रविवार को टीम इंडिया पहले टी20 में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जानें हार्दिक एंड कंपनी का दूसरे टी20 में क्या प्लान रहेगा.

पहला मैच गंवाने के बाद अब टीम इंडिया कल यानी रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 खेलेगी. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम जब संडे को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में बराबरी के लक्ष्य के साथ उतरेगी तो उसके नामी गिरामी आईपीएल सितारों की साख भी दांव पर लगी होगी. पहले टी20 में टीम इंडिया जीती हुई बाजी हार गई थी. वेस्टइंडीज ने यह मैच चार रन से जीता था.

इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के मद्देनजर इस टी20 सीरीज का उतना औचित्य नहीं है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत तौर पर और एक टीम के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. इन दोनों के अलावा ईशान किशन, शुभमन गिल और संजू सैमसन की नजरें भी वनडे विश्व कप पर हैं, लेकिन एशिया कप से पहले कुछ अच्छी पारियां खेलकर ये आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे.

पहले टी20 में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा (22 गेंद में 39 रन) के अलावा भारत का कोई भी आईपीएल स्टार पहले टी20 मैच में प्रभावित नहीं कर सका. पांच टी20 मैच नौ दिन के भीतर तीन देशों ( त्रिनिदाद और टोबैगो, गयाना और अमेरिका ) में खेले जाने हैं. लिहाजा हार्दिक, गिल, ईशान और स्पिनर कुलदीप यादव को पर्याप्त आराम मिलना भी जरूरी है.

Advertisement

भले ही टी20 टीम में युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन आराम किए बिना इतनी यात्रा करके उछालभरी पिचों पर लगातार खेलना अच्छा नहीं है. अगले साल टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है. लिहाजा इस सीरीज से भारत को सबसे छोटे प्रारूप में अपने विकल्प तलाशने का मौका मिला है. ऐसे में आईपीएल स्टार यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है.

भारत की प्राथमिकता बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की होगी. इस मैदान पर खेले गए 11 टी20 मैचों में से तीन बारिश की भेंट हो गए जबकि आठ में से मेजबान ने पांच गंवाये हैं. टेस्ट और वनडे में खराब दौर के बावजूद टी20 में वेस्टइंडीज टीम मजबूत है, क्योंकि उसके पास कई बिग हिटर हैं. निकोलस पूरन, काइल मायर्स, शिमरन हेटमायेर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड इनमें प्रमुख हैं, जिनके बल्ले पर अंकुश लगाना टेढी खीर होगा.

भारत के लिये सूर्यकुमार यादव का बड़ी पारी खेलना जरूरी है. वहीं सैमसन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं. गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल को वनडे में मौका नहीं मिल सका जो यहां अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. डेथ ओवरों में अर्शदीप सिंह अभी सीख रहे हैं. आवेश खान और उमरान मलिक को भी मौका दिया जाना चाहिये ताकि यह देखा जा सके कि जीवंत पिचों पर वे एक्स फैक्टर बन पाते हैं या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *