सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने से बदल जाएगा लोकसभा का नजारा  : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने से बदल जाएगा लोकसभा का नजारा  : हाजी जरीफ

राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने से बदल जाएगा लोकसभा का नजारा  : हाजी जरीफ

Advertisement

राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने से बदल जाएगा लोकसभा का नजारा  : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने से ना केवल कांग्रेस सांसदों का मनोबल बढ़ा है बल्कि इण्डिया गठ्बन्धन को लोकसभा में एक नई उर्जा मिली है | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आँखों में आँख डालकर बात करते है | और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे भय खाते हैं | राहुल गाँधी के यह पद संभालने से एन.डी,ए.सरकार पर समझों संकट के बादल आ गए है |

राहुल गाँधी बिना किसी भय के अपनी आवाज लोकसभा में बुलंद करते आये हैं और इस नई जिम्मेदारी से वे और मजबूती से जनता की आवाज संसद में रख सकेगें | हाजी जरीफ कहते हैं सरकार राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकेगी | हाजी जरीफ कहते हैं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का यह भ्रम भी दूर हो जाएगा एक अकेला सब पर भारी | अब उन्हें हर पल एक सशक्त विपक्ष का सामना करना पड़ेगा | सरकार की निरंकुशता पर लगाम लगेगी | सत्ता के कई बड़े
निर्णयों में सरकार को नेता विपक्ष के नाते राहुल गाँधी को विशवास में लेना होगा |

Advertisement

हाजी जरीफ नें  कहा कि जन नायक  राहुल गांधी  के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर हम उन्हें  शुभकामनाऐं देते है। इसके बाद राहुल गाँधी संसद में तानाशाह भाजपा सरकार की लोकतांत्रिक मर्यादाओं से हटकर काम करने की कार्यशैली पर लगाम लगाने और देश के गरीब, पिछड़े मजबूर, मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग तथा भाजपा सरकार से हताश बेरोजगार, युवाआें, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों को न्याय दिलाने के लिए परिपक्वता के साथ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश राहुल गांधी की ओर देख रहा है, हमें अपने प्रयासों से संगठन को मजबूत बनाकर अगले देशवासियों के हितों, अधिकारों और उनके कल्याण के लिए काम करना है ताकि अगली बार कांग्रेस बहुमत के साथ केन्द्र में अपनी सरकार बनाऐंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *