जहांगीर पुरी आई एवं जे ब्लॉक का डिवाइडर रोड अत्यंत जर्जर : एम.एल.भास्कर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आई एवं जे ब्लॉक) के अध्यक्ष एम.एल. भास्कर ने बताया कि जहांगीर पुरी आई एवं जे ब्लॉक का डिवाइडर रोड अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुँच चुका है। ज़रा-सी बारिश होने पर भी इस सड़क पर आवागमन करना बेहद कठिन हो जाता है।
भास्कर कहते हैं क्षेत्रीय विधायक एवं निगम पार्षद, जो कि स्थानीय निवासी नहीं हैं, इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि सड़क की दुर्दशा लगातार बढ़ती जा रही है और स्थानीय जनता परेशान है। रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल इस सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाए। अध्यक्ष एम.एल. भास्कर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आर.डब्लू.ए. को मजबूरन संबंधित विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।



