सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हिमाचल की 3 सीटों पर उपचुनाव में नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी, अब कितने उम्मीदवार मैदान में?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिमाचल की 3 सीटों पर उपचुनाव में नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी, अब कितने उम्मीदवार मैदान में?

उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 2 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद अब 3 विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दो उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश के देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है. इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.

3 विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरा में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है. यहां कुल पांच, हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार के नामांकन वापसी के बाद अब तीन और नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह की नामांकन वापसी के बाद अब पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

विधानसभा क्षेत्र देहरा

Advertisement

कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कमलेश ठाकुर (53) इंडियन नेशनल कांग्रेस, होशियार सिंह (57) भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी (59), अरूण अंकेश स्याल (34) और एडवोकेट संजय शर्मा (56) चुनावी मैदान में हैं.

कमलेश ठाकुर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं और वो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. सीएम सुक्खू ने देहरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पिछले दिनों कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कमल खरीदा है और बिका हुआ कमल कभी नहीं खिलता. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ पूर्व विधायक होशियार सिंह को टिकट मिलने से खुश नहीं हैं.

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा (37) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), डॉ. पुष्पिंदर वर्मा (48) इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा (64) चुनावी मैदान में हैं.

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा (44) इंडियन नेशनल कांग्रेस, के.एल. ठाकुर (64) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), किशोरी लाल शर्मा (46) स्वाभिमान पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सिंह (36) और विजय सिंह (36) चुनावी मैदान में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *