सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत के लिए खत्म नहीं हो रही नंबर चार की समस्या,विश्व कप से पहले खड़ा हुआ बड़ा सवाल 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के लिए खत्म नहीं हो रही नंबर चार की समस्या, विश्व कप से पहले खड़ा हुआ बड़ा सवाल 

वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है. मेगाटूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. विश्व कप में टीम इंडिया के सामने नंबर चार की समस्य मौजूद है.

चोटिल खिलाड़ी लगातार टीम इंडिया की मुश्किलों में इज़ाफा कर रहे हैं. इस बार का वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है. ऐसे में टीम के लिए टूर्नामेंट जीतने का दवाब और भी ज़्यादा होगा. लेकिन, विश्व कप से पहले भारतीय टीम के आगे नंबर चार की समस्या बनी हुई है. विश्व कप में नंबर चार पर भारतीय टीम की ओर से कौन खेलेगा, इस बात को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है.

इससे पहले 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से नंबर चार पर केएल राहुल और बाएं हाथ के ऋषभ पंत दिखाई दिए थे. हालांकि कुछ मैचों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी ये ज़िम्मेदारी संभाली थी. लेकिन फिलहाल केएल राहुल और ऋषभ पंत, दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं और अभी उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर भी इस नंबर पर दिख सकते हैं, लेकिन वो भी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं.

Advertisement

हालांकि केएल राहुल ने नेट में बैटिंग करना शुरु कर दिया है. लेकिन उनकी वापसी को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया. इसके अलावा ऋषभ पंत को लेकर कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में उनका वापस आ पाना मुश्किल ही है. वहीं दूसरी ओर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भी सभी टीमों को वर्ल्ड कप का स्क्वाड 5 सितंबर तक सबमिट करने के लिए कहा है. ऐसे में पंत की वापसी नामुमकिन दिख रही है.

गौरलतब है कि श्रेयस अय्यर को लेकर भी अभी कुछ आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हुआ है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ के ज़रिए अय्यर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पास नंबर चार के लिए कौन से खिलाड़ी उलब्ध हो पाते हैं और टीम किस खिलाड़ी के साथ जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *