सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

हथकड़ी पहन ताजमहल देखने की हसरत, पुलिस कर्मी के साथ पहुंचा ताज का दीदार करने पहुंचा कैदी

3 मिनट पढ़ें

Agra Taj Mahal desire wearing handcuffs prisoner arrived tourists surprised  see ann | हथकड़ी पहन ताजमहल देखने की हसरत, पुलिस कर्मी के साथ पहुंचा ताज का दीदार  करने पहुंचा कैदी

 

हथकड़ी पहन ताजमहल देखने की हसरत, पुलिस कर्मी के साथ पहुंचा ताज का दीदार करने पहुंचा कैदी

ताजमहल पर नजर आया यह नजारा चर्चा का विषय बना गया है. ताजमहल जैसी विश्व दाईं इमारत पर पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे एक कैदी को पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक है और हर कोई ताजमहल का दीदार करने की हसरत रखता है. यही कारण है कि रोजाना बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक ताजमहल पर पहुंचते है. आगरा में एक नजारा ऐसा देखने को मिला जिसमे एक कैदी हाथ में हथकड़ी लगे हुए पुलिसकर्मियों के साथ ताज दीदार को पहुंचा. हालांकि कैदी के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. इस नजारे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

ताजमहल पर नजर आया यह नजारा चर्चा का विषय बना गया और लोग तरह तरह की बात करने लगे. कुछ लोगों का तो यह तक कहना हुआ कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था का इस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है. ताजमहल जैसी विश्व दाईं इमारत पर इस तरह से पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे एक कैदी को लेकर पहुंचे इससे क्या संदेश जाएगा. क्या पुलिसकर्मी कैदी को किसी विशेष तरह का ट्रीटमेंट दे रहे थे. हथकड़ी लगे कैदी की वायरल वीडियो कई तरह से सवाल खड़े रही है.

ASI कर्मचारियों ने कैदी को रोका

इस माहौल को देख पर्यटकों और स्थानीय लोगों भी हैरान रह गए. जब पुलिसकर्मी कैदी को लेकर ताजमहल पहुंचे तो नजारा ही अलग था. जब कैदी हथकड़ी लगे हाथ के साथ ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचा तो एएसआई के कर्मचारियों ने कैदी को ताजमहल में प्रवेश करने से रोक दिया. ये मामला उस समय का बताया जा रहा है. जब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक कैदी को पेशी पर लाया गया. कैदी के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी और पुलिसकर्मी साथ थे.

कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह पूरा मामला ताजमहल के पूर्वी गेट का है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कैदी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने न हथकड़ी को पकड़ा हुआ और न ही किसी तरह की कोई बंदिश नजर आ रहा थी. ऐसा लग रहा था कि कैदी भ्रमण पर निकला है. इस नजारे को देख लोग हैरान हो गए. कैदी बड़े आराम से ताजमहल के रास्ते में टहलता हुआ नजर आ रहा था. इस अजीबोगरीब नजारे को देख लोगो ने अपने मोबाइल फोन निकालकर कैमरे में नजारे को कैद करने लगे. क्योंकि ऐसा लग रहा था कि कैदी के साथ विशेष व्यवहार किया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *