सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिसवाले ने टीचर को धमकाया,कहा “एक सेकेंड में टेररिस्ट बना देंगे, तुम पर काल मंडरा रहा”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“एक सेकेंड में टेररिस्ट बना देंगे, तुम पर काल मंडरा रहा”- टीचर को पुलिसवाले ने धमकाया

बिहार के जमुई के झाझा थाने का मामला है. यहां के थानाध्यक्ष राजेश शरण ने एक टीचर को टेररिस्ट बनाने की धमकी दी. मामले की जांच की जा रही है.

धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिहार पुलिस के एक थानेदार के धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, किसी मामले के निपटारे के लिए थाने पहुंचे एक टीचर और उनके परिजनों को थानाध्यक्ष राजेश शरण ने वर्दी की धौंस दिखाई. थानाध्यक्ष ने टीचर को सीधे टेररिस्ट बनाने की धमकी दे दी.

वायरल हो रहा वीडियो बिहार के जमुई में झाझा थाना परिसर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, वीडियो 2-3 दिन पहले का है, जब किसी मामले को लेकर बुलाने पर एक टीचर अपने परिवार के साथ झाझा थाना पहुंचे थे. इनके तीन दिन देर से आने पर थानाध्यक्ष भड़क उठे और फिर भला बुरा कहने लगे. थाना आए टीचर ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन तब वर्दी वाले थाना अध्यक्ष चिल्लाते रहे.

Advertisement

वीडियो में झाझा थानाध्यक्ष एक शख्स को धमकाते हुए कहते हैं, “टेररिस्ट बनाना तो हम लोगों का काम है, एक सेकेंड में बना देंगे टेररिस्ट.” वीडियो में देखा जा सकता है कि थानेदार अपनी कुर्सी से उठ कर किस तरह वर्दी का धौंस दिखाते हैं. थानेदार का गुस्सा इतने में ही कम नहीं होता. वह वर्दी का धौंस दिखाते हुए कहते हैं, ” तुम पर अब काल मंडरा रहा है.”

हैरानी की बात है कि जिस समय यह घटना हुई, वहां मौके पर कई लोग मौजूद थे. थाने में कुछ और पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन किसी ने इस हरकत को रोकने की कोशिश नहीं की.

वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में पूछने पर जमुई जिला पुलिस मुख्यालय हरकत में आई. मामले की जांच की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि टीचर ने जब मामले की शिकायत करने की कोशिश की, तो थानाध्यक्ष ने डराया-धमकाया. इससे टीचर का परिवार भयभीत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *