सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड सफाई कर्मचारियों की हो रही दुर्दशा : राहुल टांक

3 मिनट पढ़ें
राहुल टांक

देश की राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड सफाई कर्मचारियों की हो रही दुर्दशा : राहुल टांक

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड सफाई कर्मचारियों की हो रही दुर्दशा : राहुल टांक

* अपने ही अंतिम लाभांश के इंतजार में अधिकांश हो जाते है मृत्यु को प्राप्त

नई दिल्ली( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राहुल टांक ने बताया विषय बड़ी ही विडंबना का है कि जो सफाई कर्मचारी अपने देशवासियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए सुबह अंधेरे में ही अपने बच्चो को सोता हुआ छोड़कर घर से निकलता है,जो देशवासियों के स्वास्थ्य हित में दुनिया भर की धूल मिट्टी और गंदगी भरी नालियों की बदबू खाकर सैकड़ों बीमारियां अपने अंदर पालता है, कोरोना काल में भी अपनी जान की बाजी लगाई,वो ही सफाई कर्मचारी जब निगम प्रशासन द्वारा अपनी सेवा से मुक्त किया जाता है तो वो अपनी पेंशन और जीवन भर की जमा पूंजी के रूप में मिलने वाले अपने अंतिम लाभांश लेने के लिए दर दर की ठोकरें खाता है।

Advertisement

राहुल टांक ने बताया कि दिल्ली नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में अपनी सेवा से मुक्त तो होते है लेकिन उन्हें अपनी पेंशन व अंतिम लाभांश समय पर ना मिलने के कारण दफ्तरों के धक्के खा खाकर ज्यादातर बुज़ुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी मृत्यु को प्राप्त हो जाते है। अपने कार्यकाल के दौरान सुरक्षा उपकरणों के अभाव में काम करते हुए सफाई कर्मचारी बीमार पड़ता,अपना इलाज कराकर लाखों रुपए का कर्जवान हो जाता है,उसकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा ब्याज के रूप में साहूकारों को चला जाता है,और जब वो रिटायर होता है तो खाली हाथ हताश होकर अपने घर चला जाता है,क्योंकि ज्यादातर कर्मचारी बीमारी के चलते अपनी छुट्टियां भी गवां देते है इसलिए उन्हें लीव इन कैशमेंट की राशि भी पूरी नही मिल पाती। उसके बाद पेंशन के लिए कई महीनों तक दफ्तर के चक्कर लगाना,,और बकाया अंतिम लाभांश तो 4 से 5 साल तक भूल ही जाओ। कर्मचारी अपने रिटायरमेंट से पहले ही अपने परिवार के लिए योजना बना कर रखता है कोई अपने बच्चों की शादी तो कोई मकान खरीदने का सपना संजों के रखता है।लेकिन निगम प्रशासन की मजदूर विरोधी नीति के कारण कर्मचारी के सारे सपने चकनाचूर हो जाते है।

राहुल टांक ने केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार से प्रार्थना की है कि इस संवेदनशील विषय पर जल्द से जल्द संज्ञान लें साथ ही निगम प्रशासन व शासन से आग्रह किया है कि संबंधित अधिकारियों पर नकेल कसते हुए अपनी इस मजदूर विरोधी व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास प्रयास करें।अन्यथा ये बुजुर्ग कर्मचारी बुढ़ापे की अवस्था में सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो चुके है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *