सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या से मचा बवाल, स्कूल में तोड़फोड़, अभिभावक और संगठन उग्र

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ahmedabad Student Murder:अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या से मचा बवाल, स्कूल में तोड़फोड़, अभिभावक और संगठन उग्र

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के खोखरा इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना स्कूल की छुट्टी के समय हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच पहले हाथापाई हुई थी। इसके बाद 19 अगस्त को जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो दोनों फिर से भिड़ गए। इसी दौरान 15 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से वार कर दिया। घायल छात्र गंभीर हालत में किसी तरह वापस स्कूल परिसर में आया, जहाँ गार्ड ने उसे देखा और तुरंत अस्पताल पहुँचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अभिभावकों और संगठनों का गुस्सा फूटा

वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय लोग और एबीवीपी व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोश बढ़ता गया और हालात बेकाबू हो गए।

आरोपी छात्र का अनुशासनहीनता का रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस छात्र ने हमला किया उसका अनुशासनहीनता का रिकॉर्ड रहा है। स्कूल प्रशासन ने पहले भी उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की थी। अब अधिकारियों ने स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा है कि इस घटना की जानकारी समय रहते उच्च स्तर पर क्यों नहीं दी गई।

Advertisement

पुलिस और प्रशासन की सख्ती

क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक छात्र के परिजनों और आम लोगों के गुस्से को देखते हुए आज शाम होने वाली अंतिम यात्रा के दौरान भी भारी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

गहरा सदमा और सवाल

यह घटना न सिर्फ अहमदाबाद बल्कि पूरे राज्य के लिए चौंकाने वाली है। सवाल उठ रहे हैं कि स्कूलों में बच्चों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और स्कूल प्रबंधन को भी जवाबदेह ठहराया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *