सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

2023 में खत्म होगी,भलस्वा से कूड़े का पहाड़ : CM अरविंद केजरीवाल का ऐलान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अगले साल मार्च तक खत्म हो जाएगा भलस्वा से कूड़े का पहाड़ : CM अरविंद केजरीवाल का ऐलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 सालों में भलस्वा लैंडफिल साइट एक बड़ा कूड़े का पहाड़ बन गया है. पूरी दिल्ली का कूड़ा यहां आता है. इस कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य चल रहा है.

सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में

दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं. सीएम खुद लैंडफिल साइट से कूड़े के निपटान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया. मुख्यमंत्री का इस महीने ओखला लैंडफिल साइट के बाद यह दूसरा दौरा था.

इस दौरान सीएम ने साइट से कूड़ा खत्म करने की प्रक्रिया को समझा और एमसीडी को दोगुनी गति काम करते हुए अगले साल मार्च-अप्रैल तक पूरा कूड़ा खत्म करने के निर्देश दिए ताकि यहां रहने वाले निवासियों को शुद्ध हवा मिल सके और दिल्ली को साफ सुथरा व सुंदर बनाया जा सके. सीएम ने कहा कि भलस्वा से दिसंबर तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा उठा देंगे और मार्च-अप्रैल 2024 तक पूरा कूड़ा खत्म कर देंगे.

लैंडफिल साइट्स पर पहले से अब दोगुनी गति से काम चल रहा है और जल्द ही हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करेंगे. जायजा लेने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 सालों में भलस्वा लैंडफिल साइट एक बड़ा कूड़े का पहाड़ बन गया है. पूरी दिल्ली का कूड़ा यहां आता है. इस कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य चल रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश के बाद 2019 में यहां से कूड़ा हटाया जाना शुरू हुआ. उस समय भलस्वा लैंडफिल साइट पर करीब 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद था. 2019 से लेकर आजतक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है. जबकि अभी 50 लाख मीट्रिक टन साइट पर पड़ा है. लगभग दो-ढाई साल में 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा सका है.

2023 तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम लोगों ने दिसंबर 2023 तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य रखा है. हमें पूरी उम्मीद है कि अगले साल मार्च-अप्रैल तक लैंडफिल साइट पर बचा 50 लाख मीट्रिक टन कूड़े को हटा दिया जाएगा. कूड़ा हटाने की पहले जो गति थी, अब उससे दोगुनी गति से काम चल रहा है. मैंने इसकी समीक्षा भी की है.

उन्होंने कहा कि पहले यहां से 6500 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन उठाया जा रहा था. लेकिन कल (बुधवार) से 9 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठ रहा है. वहीं, इस महीने के अंत तक कूड़ा उठाने की गति दोगुना कर दी जाएगी और करीब 12-13 हजार मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन उठना चालू हो जाएगा. साइट पर टारगेट से दोगुनी गति से कूड़ा उठाने का काम चल रहा है. हमें उम्मीद है कि दिसंबर 2023 तक भलस्वा लैंडफिल साइट से 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा उठा देंगे. इसके बाद मार्च-अप्रैल 2024 तक लैंडफिल साइट से पूरा कूड़ा खत्म कर देंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *