सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पहाड़ों पर अब तक के सबसे खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम, खड़ी खाई से युवक को जिंदा निकाल लाए जवान

2 मिनट पढ़ें
पहाड़ों पर अब तक के सबसे खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम, खड़ी खाई से युवक को जिंदा निकाल लाए जवान

पहाड़ों पर अब तक के सबसे खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम, खड़ी खाई से युवक को जिंदा निकाल लाए जवान

Advertisement

पहाड़ों पर अब तक के सबसे खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम, खड़ी खाई से युवक को जिंदा निकाल लाए जवान

केरल के पलक्कड़ में पहाड़ियों में फंसे एक ट्रैकर को बचाने के लिए भारतीय सेना ने अब तक के सबसे कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया। करीब 48 घंटे के कठिन ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना के जवान मलमपुझा की पहाड़ियों में फंसे युवक को सुरक्षित बचाने में कामियाब हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इसकी तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इस ऑपरेशन के लिए सेना ने अपनी मद्रास रेजीमेंट और पैराशूट रेजीमेंट को उतारा था।

सेना की ओर से बताया गया कि 23 साल का युवक आर बाबू ट्रैकिंग करने आया था

सेना की ओर से बताया गया कि 23 साल का युवक आर बाबू ट्रैकिंग करने आया था, लेकिन वह मलमपुझा के पहाड़ों में बनी खड़ी खाई में गिर गया और उसमें ही फंस गया। इसके बाद युवक के दोस्तों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद सरकार की ओर से सेना से मदद मांगी गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने मद्रास रेजीमेंट सेंटर, वेलिंगटन से 12 कर्मियों की एक टीम रवाना किया, इसके कुछ ही देर बात पैराशूट रेजीमेंट सेंटर, बेंगलुरु से 22 कर्मियों की दूसरी टीम को भी बचाव कार्य में लगाया गया।

Advertisement

बचाव दल युवक से 200 मीटर की दूरी तक पहुंच गया था

बचाव दल युवक से 200 मीटर की दूरी तक पहुंच गया था, लेकिन खड़ी खाई होने के कारण उस तक पहुंचना आसान नहीं था। युवक तक खाने-पीने का सामान पहुंचाने का प्रयास असफल रहा। हालांकि, इसके बाद सेना ने ड्रोन की मदद से युवक के स्वास्थ्य की निगरानी की। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए इस ऑपरेशन में एनडीआरएफ जवानों ने भी मदद की। सेना ने कठिन प्रयास के बाद युवक को खाईं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक सुरक्षित है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है। खाईं में गिरने के कारण उसे मामूली चोटे आई हैं। सेना के जवानों की युवके के साथ तस्वीर भी साझा की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *