सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल

3 मिनट पढ़ें
मासूम को दी खौफनाक मौत

बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल

Advertisement

बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल में नौ साल के बच्चे की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी बर्बरता की गई कि कलेजा कांप उठा। दरअसल, नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई।

मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्चे को गला दबाकर मारने की आशंका है। उसकी एक आंख निकाल ली गई थी। दूसरी आंख में कील धंसी मिली। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। छात्र के साथ कुकर्म करने की भी आशंका है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं हैं। महेंद्र कुमार परिवार के साथ बेहटा सकट गांव में रहते हैं। उनका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश में जुट गए।

मरने से पहले बच्चे को तड़पाया

9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक जताया है।

Advertisement

आखिर इतनी बर्बरता क्यों

पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे को मारा गया, उससे ऐसा लगता है कि हत्यारे उससे बेहद नफरत करते थे। आखिर बच्चे से नफरत की वजह क्या है। पुलिस इस बिंदु पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

दो हत्यारे होने का शक, पी थी शराब

पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की एक खाली शीशी, दो गिलास, अधजली सिगरेट, माचिस बरामद हुई। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो हत्यारे शामिल हैं। जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पी। फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है।

मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *