सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बाइक चोरी कर पटना में भाग रहे थे बदमाश, हेलमेट के लिए कट गया चालान, अब पुलिस ने किया ये दावा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना में बाइक चोरी कर भाग रहे थे बदमाश, हेलमेट के लिए कट गया चालान, अब पुलिस ने किया ये दावा

पूरा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का है. दो सितंबर की देर रात इस इलाके से बाइक चोरी हुई थी. कैमरे में बिना हेलमेट बाइक चलाने की तस्वीर कैद हुई जिसके बाद चालान कट गया.

राजधानी पटना में लगभग जगह अब स्मार्ट कैमरे लगाए जा चुके हैं. चप्पे-चप्पे पर कैमरों से निगरानी की जा रही है. जुलाई से ई-चालान भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर सीधा कार्रवाई हो रही है. गाड़ी मालिक के पास फाइन का मैसेज तुरंत पहुंच रहा है. ई-चालान से सिर्फ पटना में अकेले जुलाई महीने में साढ़े पांच करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया है लेकिन बाइक चोरों का आतंक कम नहीं हुआ है.

पटना में बाइक चोरी की घटना आए दिन देखने को मिलती है. हद तो तब हो गई जब बाइक भी चोरी हुई और मालिक के पास एक हजार का चालान भी पहुंच गया. पूरा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली का है. रॉबिन राज नाम के युवक ने बताया कि दो सितंबर की रात उसने घर के बाहर बाइक लगाई थी. अगले दिन (3 सितंबर) देखा तो बाइक गायब थी. इसके बाद उसने चौक थाने में मामला दर्ज कराया.

शाम में पहुंच गया चालान का मैसेज

Advertisement

रॉबिन ने बताया कि तीन सितंबर की शाम को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने के जुर्म में 1000 रुपये का फाइन किया गया है. बताया गया कि उनकी बाइक तीन सितंबर की सुबह 5:38 पर धनकी मोड़ के पास कैमरे में कैद हुई. इसमें दो लड़के बिना हेलमेट के जाते दिख रहे हैं.

थानाध्यक्ष ने कहा- कैंसिल हो सकता है चालान

फाइन के बारे में रॉबिन राज ने पुलिस को सूचना दी. इस पूरे मामले में चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने वरीय अधिकारियों को और चालान के कंट्रोल रूम में इस मैसेज को दिया है और पीड़ित ने एफआईआर कराई है इसका जिक्र भी किया है. जो चालान लगे हैं वह कैंसिल हो सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *