सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जहांगीरपुरी के बड़े नालों की सफाई करायी जाए : एम.एल.भास्कर

2 मिनट पढ़ें
एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी के बड़े नालों की सफाई करायी जाए : एम.एल.भास्कर

Advertisement

जहांगीरपुरी के बड़े नालों की सफाई करायी जाए : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आई एवं जे ब्लॉक) तथा जहांगीर पुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीडब्ल्यूडी के बड़े नालों की गाद निकासी कर समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। एम. एल. भास्कर ने बताया कि जहांगीरपुरी में बड़े नालों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

नालों एवं सीवर लाइनों की उचित सफ़ाई न होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक बड़े नालों की गाद पूरी तरह नहीं निकाली जाती, तब तक क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकती। श्री भास्कर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि जहांगीरपुरी के सभी बड़े नालों की तुरंत सफाई कराई जाए और भविष्य में नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

एम.एल.भास्कर कहते हैं मानसून से पहले सरकार नें दावा किया था राजधानी दिल्ली के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई करायी गई है लेकिन यदि ऐसा किया होता तो दिल्ली मानसून के दौरान डूबती नहीं | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उअर सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा लगातार कहते रहे मानसून के दौरान जल निकासी होगी और दिल्ली में जल भराव नहीं होगा लेकिन हर बरसात के बाद दिल्ली में भयंकर जल भराव हुआ जिसके चलते लोगो को बहुत परेशानियाँ उठानी पड़ी | एम.एल.भास्कर नें कहा दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार केवल बातों की खाती है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं करती |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *