सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आप पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार की परतें आने लगी है जनता के सामने : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

आप पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार की परतें आने लगी है जनता के सामने : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

आप पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार की परतें आने लगी है जनता के सामने : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : धीरे धीरे आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार की परतें जनता के सामने खुलने लगी है और वह दिन दूर नहीं जब जब आप पार्टी की सरकार के पापों का पिटारा पूरे देश के सामने होगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं अभी तो केवल एक रिपोर्ट ही जनता के सामने आई है लगभग एक दर्जन रिपोर्टें अभी पिटारे में और है जिसके खुलते ही आप पार्टी की कथनी और करनी जनता के सामने होंगी |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है भाजपा सरकार की शपथ का लेकिन गारंटियों पर काम होना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में यह काम तेजी से शुरू होगा और दिखेगा | रोमेश गुप्ता कहते हैं राजधानी के लंबित विकास को अब बड़ी तेजी के साथ रफ्तार मिलेगी और आने वाले कुछ समय में ही दिल्ली विकास के नये आयामों को छुएगी |

Advertisement

दिल्ली की जनता नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है लिहाजा भाजपा सरकार लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और दिल्ली के थमे हुए विकास को एक बार फिर से रफ्तार देगी | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं भाजपा हाईकमान नें दिल्ली सरकार को चलाने के लिए मजबूत टीम दी है जो टीम भावना से काम करते हुए दिल्ली में एक नई विकास गाथा लिखेगी | एक दशक से रुके विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए कुछ समय तो अवश्य लगेगा लेकिन यह तय है आने वाले कुछ समय में ही दिल्ली की तस्वीर बदलती दिखेगी |

रोमेश गुप्ता कहते हैं दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो बन ही चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब ट्रिपल इंजन की सरकार भी बन जाए | दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा बहुमत के पास पहुंच चुकी है और महापौर के चुनाव में इस बार भाजपा का जीतना तय है | यानी राजधानी दिल्ली में केंद्र,सरकार,दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम सभी जगह भाजपा का शासन होगा जिसका सीधे -सीधे जनता को फायदा होगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *